Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Early symptoms of lung cancer: लंग कैंसर यानी फेफड़ों में होने वाला एक खतरनाक कैंसर होता है। लंग कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। विश्व स्वास्थय संगठन के अनुसार, तकरीबन 7.6 मिलियन लोगों की मौत लंग कैंसर के कारण होती है। लंग कैंसर होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिनमें से एक प्रमुख है खांसी। अगर खांसी का कुछ दिनों तक सही उपचार ना किया जाए और इलाज के बाद भी आराम ना मिले तो तुरंत जरूरी टेस्ट करवाएं।
धूम्रपान करने वाले, तंबाकू खाना वाले लोगों को लंग कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। हालांकि, यह खतरनाक बीमारी किसी अन्य कारणों की वजह से भी हो सकती है। फेफड़े में होने वाला कैंसर शुरुआती चरणों में नहीं पहचाना जा सकता, क्योंकि शुरुआती समय में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते। कुछ लक्षणों के सामने आने पर सही बचाव कर फेफड़ों के कैंसर से बचा जा सकता है। जानिए कौन से हैं वे लक्षण, जिसे पहचानकर आप तुरंत जांच करवा सकते हैं अपना...
– जब आप सांस लेते हैं, तब यदि कोई सीटी जैसी आवाज सुनाई देती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। यह आवाज कई तरह की सेहत समस्याओं की ओर इशारा करती है साथ ही फेफड़ों से जुड़ी समस्या भी।
– अगर आप गहरी या लंबी सांस लेने में तकलीफ महसूस करते हैं, तो यह अवरोध सीने में तरल पदार्थ के जमा होने के कारण हो सकता है जो फेफड़ों में कैंसर के कारण पैदा होता है।
– चेहरे और गले मे सूजन होना भी लंग कैंसर से होता है। ऐसा एन.एच.एस. का कहना है। अगर अचानक से गले और चेहरे में सूजन या कोई बदलाव दिखाई दे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
– यदि आप सीने के साथ-साथ पीठ और कंधों में भी दर्द महसूस करते हैं, तो इसे गंभीरता से लें। यह लसिकाओं के स्थानांतरण के कारण हो सकता है। भले ही आप खुद को स्वस्थ महसूस करें, डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
– यदि सीने में कफ हो रहा है और यह समस्या 2-3 सप्ताह से भी ज्यादा समय तक बना रहता है तो यह संक्रमण हो सकता है। इसके अलावा कफ संबंधी अन्य समस्याएं जैसे थूक में कफ या रक्त होना पर गंभीरता से लें और चेकअप कराएं।