Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए जान लीजिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय

Early Symptoms of Dengue and Malaria: अगर आप डेंगू मलेरिया वाली मच्छरों से परेशान है तो यहां हम आपको इससे बचने के कुछ उपाय बता रहे हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए जान लीजिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय
Regularly clean and disinfect frequently touched surfaces, as mosquitoes are attracted to dirty and damp areas.

Written by Atul Modi |Published : March 28, 2022 8:36 PM IST

गर्मी बढ़ने के साथ ही मलेरिया और डेंगू वाले मच्छरों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है यह सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन के समय भी लोगों का खून चूसने में मस्त रहते हैं। मक्षर आमतौर पर मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन मच्छरों से निपटने के सटीक उपाय करें और खुद को मच्छरों से बचा कर रखें। यहां हम आपको मच्छरों के काटने से होने वाले मलेरिया और डेंगू बुखार से बचने के लिए इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

डेंगू बुखार के शुरुआती लक्षण

डेंगू बुखार में लोगों के शरीर का तापमान 104 डिग्री तक पहुंच जाता है इसमें कुछ अन्य लक्षण निम्नलिखित हैं:

  • सिर दर्द
  • मांसपेशियों-हड्डियों और जोड़ों में दर्द
  • उल्टी आना
  • जी मिचलाना
  • आंखों के पीछे दर्द होना
  • त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते पड़ना आदि।

मलेरिया के शुरुआती लक्षण

मलेरिया में भी डेंगू की तरह तेज बुखार आता है हालांकि इसमें व्यक्ति को ठंड महसूस होती है, इसके भी कुछ शुरुआती लक्षण निम्नलिखित हैं:

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • बुखार के साथ ठंड लगना
  • असहज महसूस करना
  • सिर दर्द उल्टी और जी मचलाना
  • डायरिया
  • पेट में दर्द
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

मच्छरों से बचने के उपाय

मच्छरों से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने घर के आस-पास सफाई रखें। कूलर में जमा पानी को समय-समय पर बदलते रहे। सोने से पहले मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती और अन्य उपायों का इस्तेमाल करें। सोते समय फुल बाजू का कपड़ा पहने और मच्छरदानी का प्रयोग करें।

About the Author

... Read More