
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 7, 2025 3:56 PM IST
Cervical Cancer Signs in Women : सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले एक गंभीर प्रकार का कैंसर है और सर्वाइकल कैंसर के मामलों बीते कुछ वर्षों में भारत में (Cervical cancer cases in India) बहुत तेजी से बढ़े हैं। सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) से इंफेक्शन के कारण होता है। एचपीवी वायरस लंबे समय तक शरीर में बैठा रहता है और यह धीरे-धीरे कैंसर में तब्दील होने लगता है। सर्वाइकल कैंसर की शुरुआत में ही अगर इसके लक्षण (Initial signs and symptoms of cervical cancer) पहचान लिए जाएं तो इससे इसके इलाज में आसानी हो सकती है। क्योंकि, जैसे-जैसे बीमारी पुरानी होती जाती है इसका इलाज मुश्किल होने लगता है।
एचपीवी (HPV) वायरस से संक्रमण के अलावा सर्वाइकल कैंसर के कुछ भी बड़े कारण (Cervical cancer ke karan) हो सकते हैं। इनमें से कुछ कारण जेनेटिक्स तो कुछ लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां भी हैं जो सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकती हैं। ऐसे ही कुछ रिस्क फैक्टर्स हैं ये-
महिलाओं में सर्विकल कैंसर की शुरूआत में शरीर में छोटे-मोटै बदलाव (Early Symptoms of Cervical Cancer) होने के साथ-साथ कुछ गम्भीर लक्षण (Cervical Cancer ke lakshan) भी दिखायी देते हैं।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे अच्छा और असरदार तरीका एचपीवी वैक्सीन है। 9 साल से 26 साल की उम्र के बीच यह वैक्सीन जरूर लगवाएं।
ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और अन्य प्रकार के कैंसर का पता लगाने के लिए पैप स्मीयर टेस्ट मददगार साबित हो सकता है। 20 साल की उम्र के बाद सभी लड़कियों और महिलाओं को साल में कम से कम 2 बार पैप स्मीयर टेस्ट (Pap smear test right age) जरूर कराएं।
अगर आपको धूम्रपान की आदत (Smoking) है तो आप इस आदत को छोड़ दें ताकि, आपको कैंसर का खतरा कम करने में मदद हो।
संतुलित और बैलेंस्ड डाइट फॉलो करें। फल, सब्जियों, साबुत अनाज और डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करें। अपने डॉक्टर की सलाह के आधार पर सही फूड्स चुनें और उनका सेवन करें। इसी तरह रोजाना एक्सरसाइज करें और तनाव को कंट्रोल करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।