hamburger icon
A
Read in English

Women mental health: महिलाओं की खराब मेंटल हेल्थ का संकेत देते हैं ये मामूली लक्षण, इन टिप्स से रखें ख्याल

Mental health: ऑफिस व घर के काम के बीच अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं और इस कारण से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानें खराब हेल्थ के शुरुआती लक्षण और रोकथाम के टिप्स.

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 22, 2023 2:23 PM IST

Early signs of women mental health issues: देखा जाता है कि महिलाएं अक्सर घर और ऑफिस दोनों जगह के काम को मैनेज करती हैं। ऑफिस और घर के काम के बीच अक्सर हम खुद का ध्यान नहीं रख पाते हैं और इसका खामियाजा हमारी हेल्थ को भुगतना पड़ता है। आजकल महिलाओं में मेंटल हेल्थ से जुड़ी काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। लेकिन साथ में यह भी देखा जा रहा है कि हमारे देश में अभी तक भी काफी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी पर्याप्त जानकारी नहीं है। यही कारण है कि कुछ महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी उन्हें इसका पता नहीं लग पाता है। हमारी फिजिकल हेल्थ की तरह मेंटल हेल्थ भी सही होना जरूरी है और ऐसा न होने पर कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे मामूली लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो बताते हैं कि आपका मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं है। साथ ही साथ इन समस्याओं को निपटने के कुछ टिप्स भी आपको बताने वाले हैं।

महिलाओं के खराब मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण (Symptoms of bad mental health in women)

1. खुशी महसूस न होना (Loss of joy)

कम खुशी महसूस होना या खुशी बिल्कुल न महसूस होना खराब मानसिक स्वास्थ्य का लक्षण है। उदाहरण के लिए किसी पुराने दोस्त से मिलकर या फिर कोई भी ऐसा काम करके खुशी न होना जिसे करके आपको पहले खुशी होती थी।

2. रुचि की कमी (Loss of interest)

अपनी फेवरेट हॉबी या कोई भी काम जिसमें आपका पहले काफी इंटरेस्ट था लेकिन अब उसे करके अच्छा नहीं लगता है, तो यह भी आपके खराब मानसिक स्वास्थ्य का संकेत है।

3. नींद की आदत में बदलाव (Change in sleep habits)

यदि आपके सोने व जागने की आदतों में कुछ बदलाव हो रहा है, जैसा रात को नींद न आना, दिन में नींद आना, रात को बार-बार जागना या फिर सुबह देर तक सोना आदि तो यह भी खराब मानसिक स्वास्थ्य का संकेत है।

4. भूख में बदलाव (Change in appetite)

भूख न लगना, कम भूख लगना या फिर बहुत ज्यादा भूख लगना आदि ये सभी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं की ओर संकेत कर सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

5. व्यवहार में बदलाव (Change in behaviour)

व्यवहार में किसी भी प्रकार का बदलाव जैसे चिड़चिड़ापन रहना, बहुत कम बातें करना या फिर जरूरत से ज्यादा बातें करना भी आपकी खराब मानसिक हालत का संकेत हो सकता है।

6. सामाजिक अलगाव (Social isolation)

ज्यादातर समय अकेले रहना और किसी से बात करने का मन न करना आदि आपके खराब मानसिक स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है।

कैसे रखें खुद का ख्याल (How to take care of you mental health)

यदि आपको उपरोक्त में से किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको खुद का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे स्थितियों में खुद का ख्याल ऐसे रखें

1. खुद को समय दें (Give yourself time)

यदि आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या महसूस हो रही है, तो सबसे पहले खुद को समय देना शुरू करें। काम के प्रेशर से दूर खुद को जब आप समय देंगे तो आपका मानसिक स्वास्थ्य तेजी से सुधरने लगेगा।

2. एक सही रूटीन फॉलो करें (Follow the right routine)

एक सही मेंटल हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है सही रूटीन फॉलो करना। हर काम को समय पर करें और सही तरीके से ही करें।

3. लाइफस्टाइल सुधारें (Improve your lifestyle)

अपनी लाइफ में कुछ हेल्दी एक्टिविटी शामिल करें, जैसे योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज। सुबह या शाम के समय इनके लिए समय जरूर निकालें और आप चाहें तो दोनों समय इनके लिए थोड़ा-थोड़ा समय निकाल सकते हैं।

4. किसी भी लक्षण को इग्नोर न करें (Do not ignore the symptoms)

सबसे जरूरी यह है कि अगर आपको आपके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा किसी भी प्रकार का लक्षण महसूस हो रहा है, तो उसे इग्नोर न करें। सबसे ज्यादा जरूरी इस बात का ध्यान रखना है।