Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Early symptoms of brain tumor: आजकल हर कोई वर्क प्रेशर से परेशान है, जिस कारण से सेहत से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। ज्यादा काम करने के कारण थकान तो होती हैं ही साथ ही सिरदर्द की समस्या भी काफी रहती है। लोगों में सिरदर्द की समस्याएं भी अलग-अलग प्रकार से देखी जाती है। कुछ लोगों को आधे सिर में दर्द होता है, तो कुछ लोगो को पूरे सिर में दर्द रहता है। साथ ही कुछ लोगों को हल्का सिरदर्द रहता है, तो कुछ लोगों के सिर में होने वाला दर्द काफी तेज होता है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है, क्योंकि ये सिरदर्द अलग-अलग बीमारियों के कारण होते हैं। लेकिन ऐसी समस्याएं भी हैं, जिसके कारण इनमें से किसी भी प्रकार का सिरदर्द हो सकता है और इनमें से एक है ब्रेन ट्यूमर। ब्रेन ट्यूमर एक प्रकार का कैंसर ही होता है और सिर में हल्का या तीव्र दर्द होना इसका शुरूआती लक्षण हो सकता है। यही कारण है कि ब्रेन ट्यूमर के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि समय रहते इसके लक्षणों की पहचान की जा सके। चलिए जानते हैं क्या है ब्रेन ट्यूमर और इसके शुरुआती लक्षण।
सिरदर्द रहना- यदि ब्रेन में ट्यूमर बना हुआ है, तो सिर में दर्द रहना इसका शुरुआती लक्षण हो सकता है। यदि आपको लगातार कई दिनों से सिर में दर्द है, तो डॉक्टर से इस बारे में एक बार बात कर लेनी चाहिए। हालांकि, यह
भी जरूरी नहीं है कि लगातार सिर में दर्द रहना ब्रेन ट्यूमर का ही लक्षण हो।
यदि मस्तिष्क में कहीं ट्यूमर बना चुका है, तो इसे ब्रेन का केमिकल बैलेंस प्रभावित हो जाता है और इस कारण से दौरे पड़ने लगते हैं। इसके अलावा यदि आपके ब्रेन में ट्यूमर बना हुआ है, तो इसके कारण आसपास मस्तिष्क में ज्यादा प्रेशर बना जाता है और दौरे पड़ने लगते हैं। हालांकि, दौरे पड़ना किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
मस्तिष्क में ट्यूमर बनने पर याददाश्त में बदलाव भी देखा जा सकता है। ब्रेन ट्यूमर के कारण कुछ लोग बहुत जल्दी चीजें भूलने लग जाते हैं। जबकि कुछ दुर्लभ मामलों में ब्रेन ट्यूमर के कारण व्यक्ति अपना याददाश्त को पूरी तरह से भी भूल सकता है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है, जब मस्तिष्क में ट्यूमर का आकार बढ़ जाता है।
मस्तिष्क में ट्यूमर होने के कारण अन्य कई समस्याएं व असहज महसूस होने लगता है, जिस कारण से नींद आना बंद हो जाती हैं। इसके अलावा मस्तिष्क का ट्यूमर आपकी मानसिक हालत को भी प्रभावित कर देता है, जिससे चिड़चिड़ापन रहने लगता है और नींद आनी कम हो जाती है।
मस्तिष्क में होने वाला ट्यूमर आमतौर पर तब होता है, जब मस्तिष्क या उसके आसपास मौजूद कोशिकाओं का डीएनए बदलने लगता है। मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग में हेड ऑफ द न्यूरो सर्जरी डॉक्टर अनिल कंसल का मानना है कि ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक कारणों से होते हैं, लेकिन ये विशेष मामले काफी कम देखे जाते हैं। उन्होंने बताया कि बहुत ही कम प्रतिशत में ऐसे मामले हैं, जिनमें देखा गया है कि जेनेटिक कारणों से ब्रेन ट्यूमर हुआ हो।