
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 6, 2023 9:31 AM IST
Early symptoms of high blood pressure: कुछ क्रोनिक बीमारियों का इलाज अभी तक मेडिकल साइंस भी नहीं ढूंढ पाया है और सिर्फ ऐसी दवाएं मौजूद हैं तो उनके लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ना ऐसा ही एक रोग है, जिसके कारण शरीर में अन्य कई जटिलताएं पैदा हो जाती हैं और हार्ट अटैक आना भी इनमें से एक जानलेवा स्थिति है। ब्लड प्रेशर लेवल जितना बढ़ता है, हार्ट अटैक का खतरा उतना ही ज्यादा बढ़ता है और इसलिए हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकना जरूरी है। ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकने के लिए तमाम उपाय करने के साथ-साथ इसके लक्षणों की पहचान करना भी जरूरी है, ताकि आप समय रहते डॉक्टर से मदद ले सकें। हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने से पहले व दौरान शरीर में कई ऐसे लक्षण देखे जाते हैं, जिनकी पहचान करके स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है और इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के दौरान धुंधला दिखने जैसे लक्षण हो सकते हैं और ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर के कारण आंखों के रेटिना व ऑप्टिक नर्व के आसपास द्रव जमा होने लगता है। ब्लड प्रेशर जितना बढ़ता है, यह द्रव भी उतना ही ज्यादा मात्रा में जमा होने लगता है और हमें इस कारण से धुंधला दिखने लगता है। इस लक्षण को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
जब शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, तो इसके कुछ शुरुआती लक्षण सिर में महसूस भी होते हैं। खासतौर पर सिर में भारीपन या प्रेशर जैसा महसूस होना या सिरदर्द जैसे लक्षण हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकते हैं और जल्द से जल्द इन लक्षणों की जांच करा लेनी चाहिए। अगर आपको अचानक से ऐसे लक्षण होने लगें हैं, तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में संपर्क करें।
छाती व उसके आसपास के हिस्सों में दर्द होना कई अलग-अलग बीमारियों का संकेत हो सकते हैं, जिसमें गैस बनने जैसी आम समस्याएं भी हो सकती हैं और हार्ट अटैक व हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए यदि आपको सीने में दर्द या भारीपन महसूस होता है, तो एक बार इस बारे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
जिन लोगों को बार-बार चक्कर आते हैं, उनके लिए भी यह जरूरी है कि वे अपने डॉक्टर से इसका खासतौर पर जांच जरूर कराएं। ऐसा इसलिए जब ब्लड प्रेशर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है, तो इस दौरान चक्कर आना व सिर घूमना आदि लक्षण होने लगते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षणों में चक्कर आना भी शामिल है।
जब ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, तो मस्तिष्क में मौजूद रक्त वाहिकाओं में ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण हमारा दिमाग भी ठीक से काम नहीं कर पाता है और याददाश्त से जुड़ी दिक्कत आने लगती है। याददाश्त ठीक से काम न कर पाने के कारण मरीज को उलझन या भ्रम महसूस होने लगता है, जो आमतौर पर हाई ब्लड शुगर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.