उठते-बैठते हर समय किसी भी समय महसूस हो सकते हैं लिवर डैमेज के ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ेगा महंगा

Liver damage: यदि आपका लिवर खराब हो गया है, तो उससे शरीर में कई ऐसे बदलाव देखे जा सकते हैं जिन्हें लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं और लिवर की बीमारी लिवर को डैमेज कर देती है। चलिए जानते हैं किन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 12, 2023 4:15 PM IST

Early signs of liver damage: लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जिसके बिना शरीर का काम कर पाना असंभव है। लेकिन कई बार लोग लिवर के महत्व को समझ नहीं पाते हैं और ऐसे कई आदतें अपनी जीवन में डाल लेते हैं, जो हमारे लिवर को डैमेज कर देती है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल से लेकर अनहेल्दी डाइट की आदत डालना भी आपके लिवर को नुकसान पहुंचाती है। वहीं धूम्रपान व शराब का सेवन करना लिवर के लिए बेहद हानिकारक होता है। यहां तक कि कुछ दवाएं भी हैं, जो लिवर को डैमेज कर सकती हैं। यही कारण है कि डॉक्टर दवाएं देने से पहले कई बार लिवर की जांच कराने की सलाह देते हैं। हालांकि, कुछ लक्षण हैं, जो लिवर को डैमेज होने से पहले ही उससे जुड़े कुछ लक्षण बता सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो बताते हैं कि आपका लिवर डैमेज होना शुरू हो गया है।

1. बार-बार पेट दर्द

पेट में दर्द होना कई बार पाचन खराब होने या फिर किसी अन्य छोटी-मोटी हेल्थ समस्या के कारण हो जाता है। जबकि अगर किसी को बार-बार पेट में दर्द हो रहा है, तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बार-बार पेट में दर्द होना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसमें लिवर डैमेज होना भी शामिल है।

2. जी मिचलाना

जब आपके लिवर में किसी प्रकार की दिक्कत होती है, तो आपका लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है। लिवर के ठीक से काम करना बंद कर देने के कारण, पाचन क्रिया भी ठीक से काम नहीं कर पाती है और इस कारण से खाना भी ठीक से पचना बंद हो जाता है। अगर आपको भी जी मिचलाना या उल्टी जैसे लक्षण हैं, तो डॉक्टर से एक बार संपर्क करें।

3. थकान व कमजोरी

खराब लाइफस्टाइल व अनहेल्दी डाइट के कारण थकान व कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, जिन लोगों को लाइफस्टाइल व डाइट सही है और उन्हें भी थकान व कमजोरी जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है और इसमें लिवर से जुड़े रोग भी शामिल हैं। इन लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

4. मल में बदलाव

खान-पान में बदलाव होने के कारण या कोई दवा लेने के कारण मल में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। हालांकि, अगर आपके मल का रंग ज्यादा पीला या ब्राउन है, उसमें झाग बनी हुई है या फिर चिपचिपा मल आ रहा है, तो यह लिवर से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। लिवर डैमेज होने से ठीक पहले मल में कई ऐसे लक्षण दे सकता है। मल में अचानक से अजीब बदबू आने लगना भी ऐसा ही एक लक्षण हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source