
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 20, 2024 9:21 AM IST
Neck Pain Can Cause Heart Attack: Symptoms You Should Be Aware Of
Early signs of heart attack that could be very simple: हमारे शरीर के अंग कई बार कई अलग-अलग कारणों से ठीक से काम नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन यह भी सच है कि शरीर के कुछ अंग बेहद महत्वूर्ण भी होते हैं, जिनका ठीक से ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। हार्ट भी उनमें से ही एक अंग है, जिसका सही तरीके से काम करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है और जब आपका शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। हार्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होना हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है, जो एक जानलेवा स्थिति है। हालांकि, यह भी सच है कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिनकी अगर पहचान कर ली जाए तो इस जानलेवा स्थिति के खतरे को कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आम समझ लिया जाता है लेकिन वे कई बार हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं -
सीने में जलन होना या अपच जैसी समस्याएं आज के समय में काफी आम हो चुकी हैं, लेकिन सीने में जलन की समस्य को कभी भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। हमेशा एक बार डॉक्टर से जरूर बात कर लेनी चाहिए, क्योंकि यह हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है। खासतौर पर हार्ट के मरीजों को ये लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
ऐसा लगना जैसे अभी उल्टी लगने वाली है या जी मिचलाना भी हार्ट अटैक का एक शुरुआती संकेत हो सकता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि ये लक्षण हर किसी में दिखे लेकिन कुछ लोगों में यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है और इसे इग्नोर करना हार्ट से जुड़ी कई जटिलताओं को न्यौता दे सकता है, जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
हार्ट अटैक आने से कुछ समय पहले चक्कर आना या सिर घूमना जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। हालांकि, देखा गया है कि कई बार लोग इस समस्या को हार्ट अटैक से न जोड़ने की गलती कर बैठते हैं, जिसके कारण कई बार हार्ट अटैक आने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही हार्ट का मरीज है, तो उसे इस तरह के लक्षण इग्नोर नहीं करने चाहिए।
अगर आपके शरीर के बाएं हिस्से में खास तौर पर ऊपर की तरफ दर्द हो रहा है, तो इन लक्षणों को इग्नोर करने की गलती न करें। ऐसा करना काफी परेशानी खड़ी कर सकता है, क्योंकि यह एक तरह का हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। खासतरौ पर जिन लोगों को पहले से हार्ट की बीमारी है या फिर उनके परिवार में पहले किसी को हार्ट अटैक आ चुका है, तो उन्हें ये लक्षण इग्नोर नहीं करने चाहिए।
ज्यादा पसीना आना भी कई बार हार्ट से जुड़ा हो सकता है और खासतौर पर तब जब आपका सामान्य वातावरण में हों। ठंडे या सामान्य वातावरण में बिना किसी प्रकार की शारीरिक मेहनत किए पसीना आना हार्ट अटैक की शुरुआत का संकेत हो सकता है और यह महसूस होने पर सब कुछ छोड़कर डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।