Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आप भी अनदेखा कर रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ लीजिए किसी भी समय डैमेज हो सकता है आपका लिवर

Early signs of liver damage: लिवर से जुड़ी कई समस्याएं हैं, जिनके शुरुआत में लक्षण बहुत ही आम होते हैं और अक्सर जिन्हें अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं।

अगर आप भी अनदेखा कर रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ लीजिए किसी भी समय डैमेज हो सकता है आपका लिवर

Written by Mukesh Sharma |Updated : July 2, 2024 3:35 PM IST

Early and simple symptoms of liver problems: लिवर हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी अंगों में से एक और इसकी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लिवर हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है और जब किसी कारण से हमारा शरीर इसका ध्यान नहीं रख पाता है, तो इसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। जब किसी कारण से हमारा लिवर में कोई समस्या हो जाती है, तो वह ठीक से काम करना बंद कर देता है और शरीर के अंदर कई बीमारियां पैदा होने लगती है। लिवर से जुड़ी समस्या किसी भी उम्र में और किसी भी लाइफस्टाइल को फॉलो करने वाले लोगों को हो सकती है। लेकिन इस से जुड़े कुछ शुरुआती लक्षणों की पहचान करके उसे होने से रोका जा सकता है। इस लेख में हम आपको लिवर में होने वाली खराबी से जुड़ी समस्याओं व उनके लक्षणों के बारे में बताएंगे ताकि आप समय रहते इनकी पहचान कर सकें। चलिए इस लेख में जानते हैं अक्सर अनदेखा की जाने वाली लिवर से जुड़ी समस्याएं।

1. दिन भर थकान रहना (Feeling fatigue all the time)

लोगों की जीवनशैली लगातार खराब होती जा रही है, जिसके कारण लोगों को अक्सर कमजोरी व थकान जैसे लक्षण देखने को मिल जाते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि जिन लोगों को दिनभर थकान रहती है, उसके पीछे लिवर खराब होने जुड़े कुछ कारण हो सकते हैं।

2. धीरे-धीरे भूख कम होना (Loss of appetite)

भूख न लगना सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है, लेकिन जरूरी नहीं कि ऐसा हर मामले में हो। लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण भी कई बार धीरे-धीरे भूख लगना बंद हो जाती है और ऐसा इसलिए होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो इसके कारण पाचन क्रिया भी धीमी पड़ जाती है और लिवर काम करना बंद कर देता है।

Also Read

More News

3. ठीक से नींद न आना (Not getting sleep properly)

ठीक से नींद न आना भी लिवर से जुड़ी समस्याओं का एक कारण बन सकता है। खासतौर पर जब लिवर में किसी प्रकार की दिक्कत हो रही होती है या फिर दर्द जैसी कोई समस्या रहती है, तो उसके कारण ठीक से नींद नहीं आ पाती है, लेकिन यह एक सामान्य लक्षण होने का कारण लोग अक्सर इसे भी अनदेखा कर देते हैं।

4. उल्टी और मतली होना (Nausea and Vomiting symptoms)

जब किसी कारण से लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो उसके उल्टी और मतली जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। लेकिन देखा गया है कि ज्यादातर लोग उल्टी और मतली जैसी बीमारियों को शुरुआत में एक आम समस्या समझते हुए इग्नोर कर देते हैं और बाद में ये बीमारी ज्यादा बढ़ जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. लिवर वाले हिस्से में दर्द (Pain around liver symptoms)

लिवर हमारे पेट के पास ही स्थित होता है और जब इसमें दर्द होता है, तो हम इसे सामान्य पेट दर्द समझ कर अनदेखा करते रहते हैं। इस कारण से लोग बार-बार पेन किलर लेते रहते हैं और बाद में यह समस्या काफी बढ़ जाती है। इसलिए पेट का दर्द अगर लंबे समय से हो रहा है, तो इसे इग्नोर न करें।