
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 20, 2023 4:45 PM IST
Liver damage early signs that can be seen any time anywhere in hindi: लिवर हमारे शरीर का एक अंदरूनी अंग है, जो बेहद महत्वपूर्ण है। लिवर हमारे शरीर में कई जरूरी काम करता है, जो बहुत जरूरी है। हमारे खून में मौजूद अलग-अलग केमिकल लेवल को मैनेज करना लिवर के प्रमुख कार्यों में से एक है। लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है, लेकिन आजकल खराब खानपान और लगातार बिगड़ती जा रही जीवनशैली की आदतें भी लिवर को नुकसान पहुंचा रही है। लेकिन ज्यादातर लोग लिवर के शुरुआती लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं, जिसके कारण लिवर में होने वाली समस्या गंभीर रूप से बढ़ जाती है और लिवर डैमेज हो जाता है। इसलिए लिवर से जुड़े इन 5 लक्षणों को खासतौर पर गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
अगर आपकी त्वचा में अचानक से खुजली की समस्या होने लगी है, तो यह भी लिवर से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही लिवर से जुड़ी बीमारियां होने लगी हैं, उन्हें स्किन में इस तरह के लक्षण दिखने तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
लिवर से जुड़ी बीमारियों में पेशाब के रंग में भी काफी बदलाव देखे जा सकते हैं। खासतौर पर अगर पेशाब का रंग डार्क ब्राउन दिख रहा है, तो यह भी लिवर की बीमारी का एक संकेत हो सकता है। अगर आपके पेशाब में अचानक से ऐसा बदलाव दिखने लगे तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
अचानक से कमजोरी महसूस होना भी डैमेज लिवर का एक शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए जब लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो उसके कारण ब्लड पूरी तरह से फिल्टर नहीं हो पाता है और कमजोरी व थकान जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं।
मल के रंग में ज्यादा पीलापन होना भी खराब लिवर का संकेत हो सकता है। जब लिवर में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो त्वचा में मल में भी पीलापन आने लगता है। धीरे-धीरे बाद में त्वचा और आंख के सफेद हिस्से में भी पीलापन आने लगता है।
जब लिवर में किसी प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं, तो पित्त रस (बाइल) भी ठीक से मैनेज नहीं हो पाता है और इस कारण से बार-बार उल्टी आना या जी मिचलाने जैसे लक्षण भी महसूस होने लगते हैं। जिन लोगों को लंबे समय से ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, उन्हें डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।