
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Kidney related symptoms you should not ignore: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसके हर मौसम में देखभाल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके उन्हें पेशाब के माध्यम से शरीर के बाहर निकालना किडनी के सबसे मुख्य कार्यों में से एक है। यदि किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो यह काम भी ठीक से नहीं हो पाता है और शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थ स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर देते हैं। वैसे तो एक हेल्दी लाइफस्टाइल, सही डाइट और समय-समय पर किडनी की जांच आपकी किडनी को हेल्दी रखने में मदद कर सकती है। लेकिन कुछ कई बार कुछ जेनेटिक समस्याएं व रोग किडनी को नुकसान पहुंचा सकता हैं और इनकी रोकथाम करना भी आसान नहीं है। हालांकि, शुरुआती लक्षणों की पहचान करके किडनी क्षतिग्रस्त होने पहले ही बचाव किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
अगर आपकी स्किन में ज्यादा रूखापन हो रहा है, तो इसे सर्दियों की समस्या समझ कर इग्नोर न करें। ऐसा इसिलए क्योंकि जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती हैं, तो कई बार इसका असर स्किन पर भी दिखने लगता है और ड्रायनेस जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को
किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण स्किन में ग्रे और हल्के पीले रंग के धब्बे देखने को मिल सकते हैं। यदि आपकी स्किन में कोई और बदलाव देखने को मिल रहा है, तो स्किन से जुड़ी समस्या देखने को मिल सकती हैं। खासतौर पर जिन लोगों को पहले स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो चुकी हैं, उन्हें स्किन में हो रहे बदलावों का ध्यान रखना चाहिए।
त्वचा के किसी भी हिस्से में सूजन आना किडनी से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। सिर्फ टखने या पैरों की सूजन ही नहीं बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आना किडनी का संकेत हो सकता है। यदि आपके शरीर किसी भी हिस्से में अचानक से सूजन आ गई है और सूजन वाले हिस्से को दबाने से उंगलियों के निशान पड़ रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि स्किन में खुजली होना वास्तव में किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही किडनी से जुड़ी समस्याएं उन्हें खुजली जैसे लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी किडनी प्रभावित होने का यह सबसे पहला लक्षण हो सकता है।
कई बार त्वचा में छाले पड़ना भी किडनी से जुड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है और इसलिए इन समस्याओं को इग्नोर करना काफी परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आपको पहले से ही किडनी से जुड़ी समस्या है, तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।