किडनी में सूजन होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, समय पर कराएं इलाज

Symptoms of kidney inflammation : आजकल किडनी खराब होने की समस्या भी काफी बढ़ती जा रही है। हालांकि, किडनी की समस्या होने पर कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें समझकर समय पर इलाज करवाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 4, 2025 10:09 AM IST

Symptoms of kidney Swellings : किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। अगर किडनी खराब होने लगे, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे जोड़ों में दर्द, यूरिक एसिड का बढ़ना, बार-बार पेशाब आने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, किडनी में सूजन की समस्या भी आम हो जाती है। सूजन के कारण किडनी इंफेक्शन या फिर पथरी हो सकती है। जब किडनी में सूजन होने लगती है, तो शरीर कुछ संकेत देता है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो सही इलाज करवाया जा सकता है। किडनी की सूजन को मेडिकल भाषा में हाइड्रोनफ्रोसिस कहा जाता है, जिसके होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। आइए आपको इन लक्षणों के बारे में बताते हैं-

शरीर में सूजन

किडनी में सूजन होने का सबसे आम लक्षण बॉडी के अलग-अलग हिस्सों में सूजन का होना है। दरअसल, जब किडनी में सूजन होने लगती है, तो सुबह के समय अक्सर चेहरा सूजा हुआ दिखाई देता है। इसके अलावा, पैरों और टखनों में भी सूजन महसूस हो सकती है।

थकान होना

किडनी खराब होने पर थकान भी बहुत अधिक रहने लगती है। दरअसल, जब किडनी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में टॉक्सिन्स एकत्र होने लगते हैं। ऐसे में थकान महसूस होती रहती है। इसलिए इस लक्षण को सामान्य समझकर इग्नोर करना परेशानी बढ़ा सकता है।

पेशाब में बदलाव

किडनी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। हालांकि, जब किडनी में सूजन होती है, तो बॉडी में विषाक्त पदार्थ अच्छे से बाहर नहीं निकल पाते हैं, जिससे पेशाब में थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है, जैसे झाग आना या उसका रंग लाल या भूरा होना।

नींद न आने की समस्या

जिन लोगों की किडनी में सूजन या कोई अन्य समस्या हो जाती है, तो उन्हें नींद न आने की समस्याहो सकती है। दरअसल, किडनी के ठीक तरह से काम न कर पाने की वजह से बॉडी में तरल पदार्थ का असंतुलन हो जाता है, जिससे नींद न आने की समस्या हो जाती है।

भूख न लगना और उल्टी होना

किडनी खराब होने पर भूख भी कम लग सकती है, क्योंकि शरीर में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं। ऐसे में भूख का कम लगना या फिर उल्टी जैसा महसूस होना भी खराब किडनी के लक्षण हो सकते हैं।

किडनी की समस्या का समय पर इलाज कराना है जरूरी

यदि आपको किडनी के खराब होने के कुछ भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको समय पर इलाज करवा लेना चाहिए। दरअसल, इलाज में देरी किडनी फेलियर की वजह बन सकती है। इस स्थिति में ऐसे में डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट तक की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में इलाज में देरी रिस्की साबित हो सकती है।

Highlights

  • भूख  न लगने की परेशानी को इग्नोर करने से बचें।
  • नींद न आना किडनी की बीमारी की ओर करता है इशारा
  • किडनी में सूजन होने पर पेशाब के रंग में बदलाव दिखता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source