सुबह दिखायी दें ये 4 लक्षण तो समझ जाएं आपकी किडनियां हैं बीमार, ना करें इग्नोर करने की गलती

Kidney damage morning symptoms: आमतौर पर किडनी डैमेज के पहले स्टेज में किसी प्रकार के लक्षण दिखायी नहीं देते। लेकिन, जैसे-जैसे डैमेज बढ़ने लगता है शरीर में कुछ बदलाव होने लगते हैं। इनमें से कुछ  समस्याएं सुबह के समय अधिक महसूस होती हैं।  

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 26, 2025 8:01 AM IST

Warning signs of kidney damage: किडनी का मुख्य काम है शरीर में जमा गंदगी को साफ करना। खून में घुली गंदगी को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकालने का काम करती हैं आपकी किडनियां। लेकिन, जब किडनियां ठीक तरीके से काम नहीं करतीं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। किडनी खराब होने के कारण शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से खून के माध्यम से यह गंदगी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचने लगती है और शरीर को अंदर ही अंदर बीमार बनाने लगता है। किडनियां खराब होने पर जो लक्षण (kidney mein kharabi ke lakshan in hindi) दिखायी देते हैं उनमें कुछ बहुत ही मामूली-सी महसूस होने वाली समस्याएं भी हैं। वहीं, कुछ ऐसे लक्षण ऐसे भी हैं जो दिन के किसी खास समय ही आपको महसूस हो सकते हैं। जैसे रात में या सुबह उठने के बाद कई ऐसीा समस्याएं हो सकती है जो किडनी से जुड़ी गड़बड़ियों का संकेत हों। इन संकेतों की तरफ ध्यान देकर इनका इलाज कराना जरूरी है क्योंकि, लापरवाही करने से आपकी समस्या गम्भीर हो सकती है और आपकी किडनियां बुरी तरह से डैमेज हो सकती हैं।

सुबह दिखायी देने वाले किडनी डैमेज के लक्षण - Subah kidney damage ke lakshan

किडनी में होने वाली समस्याएं

किडनियां जब ठीक तरह से काम नहीं करतीं तब शरीर केमिकल्स के लेवल में भी उतार-चढ़ाव आने लगते हैं। केमिकल्स के इस असंतुलन के चलते सेल्स को नुकसान होता है, मसल्स पर बुरा असर पड़ता है और नसें भी डैमेज होने लगती हैं। इससे शरीर में फ्लूइड का स्तर बढ़ने लगता और हाथों-पैरों, स्किन और चेहरे पर अलग-अलग तरह के लक्षण दिखायी देने लगते हैं। किडनी डैमेज से जुड़े कुछ ऐसे ही लक्षण ये हैं जो सुबह उठने के बाद दिखायी दे सकते हैं-

पैरों में सूजन

अगर आपके पैरों में बिना किसी कारण (चोट या इंफेक्शन) बहुत अधिक सूजन दिखायी दे और यह सूजन कई दिनों तक बनी रहे तो यह किडनी की खकराबी का एक संकेत हो सकता है।  शरीर में लिक्विड और सोडियम बढ़ जाने की वजह से पैरों, टखनों और हाथों में सूजन बढ़ सकती है।

बहुत अधिक थकान

रातभर गहरी नींद सोने के बाद भी अगर आपको सुबह बहुत अधिक थकान महसूस हो तो यह किडनी की खराबी का एक लक्षण हो सकता है। खून में जमा गंदगी के कारण आपकी किडनी ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती और आपको बहुत अधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

आंखों के नीचे सूजन

किडनी फंक्शन से जुड़ी परेशानियों के कारण आंखों के नीचे और आंखों के आसपास की स्किन में सूजन दिखायी देती है। जब यूरिन में प्रोटीन का लेवल बढ़ जाए तो इससे स्किन में सूजन बढ़ सकती है। इसी तरह आंखों में ड्राइनेस की समस्या भी किडनी की परेशानी का एक लक्षण हो सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।