hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों में सबसे ज्यादा इन लोगों को रहता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें किन लक्षणों को नहीं करना चाहिए इग्नोर

Heart attack risk in winter: अध्ययनों में भी साबित हो चुका है कि सर्दियों में हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में जानें किन लोगों को हार्ट अटैक होने का खतरा ज्यादा बढ़ता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 4, 2023 6:34 PM IST

Heart attack symptoms risk in hindi: सर्दियों के दिनों में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है और थोड़ी सी भी चूक हमें बीमार बना देती हैं। यही कारण है कि सर्दियों के दिनों में अक्सर लोगों को सर्दी व जुकाम आदि की समस्या होने लगती हैं। लेकिन ये आम समस्याएं हैं और इनका इलाज भी आसानी से घर पर ही हो जाता है। हालांकि, कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं, जिनका इलाज घर पर इलाज करना आसान नहीं है और ये बीमारी जानलेवा भी हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि सर्दियों के दिनों में हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर जिन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है, उन्हें खासतौर पर सर्दियों में अपने दिल का ध्यान रखना जरूरी है। चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं सर्दियों में हार्ट अटैक होने से पहले कौन से लक्षण देखे जाते हैं और किन लोगों को इसका खतरा ज्यादा होता है।

इन लोगों में है हार्ट अटैक का खतरा

सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा सामान्य से ज्यादा हो जाता है और खासतौर पर कुछ विशेष स्थितियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

1. डायबिटीज के मरीज

सर्दियों में खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जो आपके हार्ट को नुकसान पहुंचाती है। सर्दियों के दिनों में हार्ट अटैक का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।

2. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज

हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप दिल से जुड़ी बीमारी है और अगर इसे समय रहते कंट्रोल करके न रखा जाए तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में ऐसे लोगों को खासतौर पर अपनी हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में रक्त का बहाव प्रभावित हो जाता है, इसलिए थोड़ी ज्यादा देखभाल होने की जरूरत होती है।

3.कोलेस्ट्रॉल के मरीज

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। अगर उनके खून में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा बढ़ गया है, तो ऐसे में हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों के दिनों में बैड कोलेस्ट्रॉल का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है और इस कारण से हार्ट अटैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

अगर आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो निम्न लक्षणों का ध्यान रखें

  • बीपी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज कंट्रोल न होना
  • सीने में दर्द होना
  • सांस फूलना
  • शरीर के एक तरफ वाले हिस्से में दर्द होना (जैसे बांह आदि)
  • दिल की धड़कन असामान्य होना
  • घबराहट महसूस होना