शरीर में देखे जाने वाले ये 5 सिंपल लक्षण भी हो सकते हैं किडनी इन्फेक्शन का संकेत, इग्नोर करने की गलती

Symptoms of kidney: हमारे शरीर में किडनी से जुड़े कई ऐसे लक्षण देखे जा सकते हैं, जिन्हें लोग कई बार इग्नोर कर देते हैं और वे लक्षण वास्तव में किडनी संक्रमण आदि से जुड़े भी हो सकते हैं। इसलेख में इन्हीं लक्षणों के बारे में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 27, 2024 1:01 PM IST

Early signs and symptoms of kidney: किडनी इन्फेक्शन, जिसे चिकित्सा में पायलोनेफ्राइटिस कहा जाता है, एक गंभीर संक्रमण है जो किडनी तक पहुंचने वाले बैक्टीरिया के कारण होता है। यह मूत्र प्रणाली के निचले हिस्से (मूत्राशय या मूत्रमार्ग) से शुरू होकर किडनी तक फैल सकता है। यदि इस संक्रमण का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। किडनी इन्फेक्शन के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से मुख्य हैं यूटीआई यह सबसे सामान्य कारण है। जब बैक्टीरिया, विशेष रूप से ई. कोलाई (E. coli), मूत्रमार्ग के जरिए मूत्राशय में प्रवेश करते हैं और वहां से किडनी तक पहुंचते हैं, तो यह संक्रमण हो सकता है। वहीं कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, जैसे कि डायबिटीज या HIV/AIDS से पीड़ित लोग, किडनी इन्फेक्शन के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं क्योंकि उनका शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता। किडनी में इन्फेक्शन गंभीर स्थिति हो सकती है, जिसे जल्दी पहचानना और इलाज करवाना ज़रूरी होता है। किडनी इन्फेक्शन के कुछ सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं।

पीठ या कमर के निचले हिस्से में दर्द

किडनी इन्फेक्शन जैसे किडनी रोग की स्थिति में पीठ के निचले हिस्से या कमर में तेज दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द एक या दोनों तरफ हो सकता है। जिस कारण आपको अपने दैनिक कार्य करने में परेशानी होती है। साथ ही यह एक ऐसा लक्षण है जिसे समझना थोड़ा मुश्किल है।

बुखार और ठंड लगना

किडनी में इन्फेक्शन होने पर शरीर में बुखार आना और ठंड लगना आम लक्षण हैं। बुखार के साथ कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। आपको यह सामान्य लक्षण लग सकता है जिसे आप इग्नोर कर देते हैं लेकिन इसे गंभीरता से लें और डॉक्टर से परामर्श करें।

मूत्र संबंधी समस्याएं

मूत्र संबंधी समस्याएं किडनी में होने वाले इन्फेक्शन का संकेत देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन संकेतों को पहचाने। बार-बार पेशाब आना, पेशाब के दौरान जलन या दर्द महसूस होना, पेशाब का रंग गाढ़ा होना, और पेशाब से दुर्गंध आना किडनी इन्फेक्शन के संकेत हो सकते हैं।

उल्टी या मितली

किडनी में संक्रमण होने पर अपच, उल्टी या मितली की समस्या हो सकती है। यह इन्फेक्शन की वजह से पाचन तंत्र पर असर पड़ने से होता है। यह बहुत ही सामान्य लक्षण है जिसे आप किडनी इन्फेक्शन से बहुत कम ही जोड़कर देखते हैं इसलिए अगर आपको यह लंबे समय तक महसूस होता है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

शरीर में सूजन

खासकर पैरों, टखनों और चेहरे में सूजन आना किडनी की समस्या का लक्षण हो सकता है। यह तब होता है जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। अगर इन लक्षणों का अनुभव हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए ताकि सही समय पर इलाज शुरू किया जा सके और संक्रमण बढ़ने से रोका जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source