Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Uterine Cancer Symptoms: गर्भाशय या बच्चेदानी महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह वो स्थान है, जहां गर्भधारण के बाद भ्रूण का विकास होता है। ऐसे में, हर महिला के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लेकिन गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और तनाव के कारण आजकल महिलाओं में गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। बच्चेदानी में गांठ, सिस्ट, इन्फेक्शन जैसी समस्याएं होने पर गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है। आजकल महिलाओं में बच्चेदानी के कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत यूटरस कैंसर के कारण होती है। बच्चेदानी के कैंसर को एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) व यूटेराइन कैंसर (Uterine Cancer) के नाम से भी जाना जाता है। यह तब होता है जब एंडोमेट्रियम (गर्भाशय की अंदरूनी परत) की कोशिकाएं असामान्य रूप से विभाजित और बढ़ने लगती हैं। ये कोशिकाएं ट्यूमर का रूप ले लेती हैं, जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चेदानी में कैंसर होने पर शरीर में इसके कई शुरुआती लक्षण देखने को मिलते हैं, जिन्हें समय रहते पहचान लेने पर इलाज संभव हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बच्चेदानी में कैंसर के लक्षणों (Uterine Cancer Symptoms In Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं।
पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन होना बच्चेदानी में कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, महिलाओं को श्रोणि में ऐंठन का अनुभव भी हो सकता। अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाना चाहिए।
अगर आपको पीरियड्स के अलावा अन्य दिनों में ब्लीडिंग होती है या महीने में कई बार ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होती है, तो इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। ये बच्चेदानी में कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
अगर आपके पीरियड्स सामान्य से अधिक दिनों तक चलते हैं, तो यह बच्चेदानी में कैंसर होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, आपको पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की परेशानी भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
बच्चेदानी में कैंसर होने पर आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। कुछ महिलाओं को पेशाब के दौरान दर्द और जलन जैसी समस्याओं का अनुभव भी हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
मेनोपॉज के बाद महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज या वेजाइनल ब्लीडिंग की समस्या होना भी बच्चेदानी के कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर आपको मेनोपॉज के बाद इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाएं ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।
बच्चेदानी में कैंसर होने पर महिला को शारीरिक संबंध बनाते समय बहुत ज्यादा दर्द जैसी परेशानी का अनुभव हो सकता है। अगर आपको अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान दर्द या असहजता महसूस हो, तो ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।