Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lumps in Liver Symptoms : लिवर सिस्ट यानि गांठ थैलियों के रूप में होती है, जिसमें तरल पदार्थ या कोशिकाओं का ठोस द्रव्य भरा होता है। ज्यातार लिवर में गांठ के मामले जन्म से ही होते हैं। इसमें किसी तरह के लक्षण महसूस नहीं होते हैं। हालांकि, कभी-कभी अगर गांठ बड़े हो जाते हैं, तो व्यक्ति को दर्द या अन्य लक्षण महसूस हो सकते हैं, जिनके लिए समय पर इलाज की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको लिवर में गांठ बनने या बढ़ने पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं लिवर में गांठ बनने पर दिखने वाले संकेत क्या हैं?
बता दें कि 2015 के अध्ययन के अनुसार, सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत लिवर सिस्ट ही लक्षण पैदा करते हैं। ये लक्षण सबसे पहले 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों में दिखाई देते हैं।
लिवर सिस्ट या फिर लिवर में गांठ बनने की स्थिति में मरीजों का पेट फूलने लगता है, जिसमें पेट बाहर की ओर निकला हुआ सा महसूस होता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।
लिवर में गांठ की स्थिति में मरीजों को पेट में भारीपन या फिर सूजन जैसा महसूस होता है। इस तरह के संकेतों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप ऐसे संकेतों को लंबे समय तक नजरअंदाज करेंगे, तो आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए इसे इग्नोर करने से बचें।
लिवर में सिस्ट बढ़ने पर मरीजों के पेट में काफी तेज दर्दहोता है। इसे अक्सर लोग सामान्य लक्षण समझ लेते हैं, जिसकी वजह से स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
सीने में जलन की परेशानी अक्सर खानपान में बदलाव या फिर लाइफस्टाइल में खराबी के चलते होती है। इसलिए गंभीर स्थिति में अगर ऐसे संकेत दिखते हैं, तो लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आपको बता दें कि लिवर में गांठ बनने पर भी मरीजों के सीने में काफी जलन की परेशानी हो सकती है।
काफी मतली और उल्टी होने की परेशानी भी लिवर डैमेज की ओर इशारा करती है। इसे इग्नोर करने से बचें। इस तरह के संकेत कई बार गंभीर स्थिति में भी दिख सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को कंधों में भी दर्द जैसा महसूस हो सकता है।
लिवर में गांठ बनने पर शरीर कई बार संकेत देता है, जिसपर ध्यान देकर आप इलाज शुरू करा सकते हैं। कई सामान्य लक्षण लिवर में गांठ के हो सकते हैं। इसलिए एक बार अगर आपको किसी तरह की दिक्कत महसूस हो, तो डॉक्टर से जरूर सलाह करें।