
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 21, 2023 1:21 PM IST
Liver disease signs that can be seen anywhere in the body: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसका सामान्य रूप से काम करना बहुत जरूरी है। जब भी हमारा लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, तभी से ही हमारा शरीर भी प्रभावित हो जाता है और कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं। लेकिन लिवर से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां तब होती हैं, जब हम लिवर से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लिवर से जुड़ी ज्यादातर बीमारियों की शुरुआत में शरीर में थोड़े बहुत लक्षण देखने को मिलते हैं, जो ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं और इसलिए हम इन्हें इग्नोर कर देते हैं। यही कारण है कि लिवर से जुड़ी कई बार गंभीर बीमारियां होने लगती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
जब लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, हमारा स्वास्थ्य इससे काफी प्रभावित हो जाता है। लिवर से जुड़ी बीमारियों की शुरुआत में आमतौर पर सिर चकराना या सिर घूमने जैसे लक्षण भी देखे जा सकते हैं। अगर आपको इन लक्षणों के साथ चक्कर भी आ रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क इस बारे में कर लेना चाहिए।
लिवर से जुड़ी बीमारियां पेट से संबंधित समस्याएं भी पैदा कर देती है और ऐसा आमतौर पर पित्त रस ठीक से मैनेज न हो पाने के कारण होता है। अगर किसी व्यक्ति को अचानक से जी मिचलाना या उल्टी आने जैसा महसूस होता है, तो जल्द से जल्द उसे डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। खासतौर पर अगर खाना खाने के बाद ऐसा महसूस होता है, तो डॉक्टर से संपर्क कर लें।
अगर आपके लिवर में डैमेज होना शुरू हो गया है, तो लिवर के अंदरूनी हिस्से दर्द शुरु होने के साथ-साथ लिवर के आसपास बाहर की स्किन में भी दर्द महसूस होता है। जहां पर लिवर स्थित होता है, वहां की त्वचा लाल पड़ना या फिर सूजन व दर्द होना लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसका जल्द से जल्द इलाज कराना बहुत जरूरी है। लिवर के इस लक्षणों को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
लिवर का ठीक से काम न कर पाना आपकी मांसपेशियों के घनत्व को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अगर आपकी मांसपेशियां दिन प्रतिदिन कमजोर पड़ती जा रही हैं, तो यह भी हो सकता है कि ये लक्षण लिवर से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत दे रहा हो। खासतौर पर जिन लोगों को अचानक से अपनी मांसपेशियों को घनत्व मे कमी महसूस हो रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
जब लिवर में किसी प्रकार की समस्या हो जाती है और वह ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो इसके कारण शरीर के कई हिस्सों में पानी जमा होने लगता है और सूजन आने लगती है। खराब लिवर के दौरान ज्यादातर मामलों में पैर और पेट के आसपास सूजन देखने को मिलती है। हालांकि, पैरों में सूजन किडनी और हार्ट की समस्याओं में भी देखने को मिल सकती है।