Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Early signs of liver damage in summer: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है जिसके स्वास्थ्य को बनाए रखना जरूरी है। खासकर गर्मियों में लिवर की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अन्य मौसम के मुकाबले गर्मियों में लिवर डैमेज होने के संकेत को पहचानना और उनका समय पर इलाज करना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप भी चाहते है की आपको लीवर की समस्या का सामना न करना पड़े तो पर्याप्त पानी पिएं, स्वस्थ आहार लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से परामर्श करना आवश्यक है। यहां आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको लीवर डेमेज होने के पांच प्रमुख लक्षण बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत दे सकते हैं और जिन्हें आपको नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए,
यह लिवर डैमेज होने का सबसे प्रमुख लक्षण है जिसे आप आसानी से पहचान सकते हैं। यदि आप बिना किसी विशेष कारण के अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है।
इग्नोर न करें: ऐसा महसूस होते ही उचित आराम करें और चिकित्सक से परामर्श करें।
क्योंकि लीवर आपके पेट से जुड़ा हुआ है ऐसे में भूख न लगना भी लिवर डैमेज की समस्या को इंगित करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि भूख न लगना या खाने का मन न करना, लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है।
इग्नोर न करें: समय से खानाखाएं, पौष्टिक आहार लें और यदि समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
पीलिया के संकेत दिखने भी लिवर डैमेज की समस्या को दर्शा सकते हैं। त्वचा और आंखों का पीला पड़ना लिवर डैमेज का प्रमुख संकेत है। इसमें आपकी त्वचा का रंग पीला दिखने लगता है और चेहरे की चमक भी गायब होने लगती है इसलिए इस लक्षण की पहचान करें।
इग्नोर न करें: अगर आपको यह समस्या देखने को मिलती है तो तुरंत चिकित्सीय सलाह लें, क्योंकि यह एक गंभीर समस्या हो सकती है, जो लिवर डैमेज की जगह किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकती है।
पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन या दर्द होना, विशेषकर दाहिनी ओर, लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है। कई बार लोग इसे गलत खानपान या फिर अपने दिनचर्या में किए गए कामों का परिणाम मानते हैं लेकिन यह लिवर डैमेज की का एक संकेत हो सकता है।
इग्नोर न करें: आराम करें और दर्द बढ़ने पर डॉक्टर से परामर्श करें।
क्योंकि लीवर का काम हमारे शरीर में मौजूद सभी अच्छे बुरे पोषक तत्वों को फिल्टर करने का होता है तो ऐसे में इसके प्रमुख लक्षणों में मूत्र का गहरे रंग का होना और मल का हल्के रंग का होना लिवर की समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिसे आप आसानी से पहचान सकते हैं।
इग्नोर न करें: अपने मूत्र और मल के रंग पर ध्यान दें और किसी भी असामान्यता के मामले में तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।