Symptoms of Liver Cirrhosis: लिवर सिरोसिस के इन 5 शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज किया तो जा सकती है जान

लिवर सिरोसिस एक खतरनाक बीमारी है, जिसका समय रहते निदान और इलाज शुरू ना किया जाए, तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 13, 2021 10:53 PM IST

Symptoms of Liver Cirrhosis in Hindi: शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है लिवर। लिवर का काम है खून साफ करना। पित्त बनाना। फैट को पचाने और अवशोषित करने में मदद करना। शरीर से टॉक्सिन्स पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर के अंगों को काम करने के लिए लिवर के जरिए ही ऊर्जा और प्रोटीन मिलता है। इसी प्रोटीन के जरिए ब्लड क्लॉट बनता है। लिवर एंजाइम्स बनाता है, जिससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है, शुगर को स्टोर करता है, इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। जब आपका लिवर खराब होता है, तो एक साथ शरीर के कई कार्य बाधित हो सकते हैं। कई सारे लिवर से संबंधित रोग (Liver Diseases) हो सकते हैं। लिवर में होने वाली एक बीमारी है लिवर सिरोसिस (Liver cirrhosis)। यह लिवर में होने वाला एक प्रकार का फाइब्रोसिस है, जो लिवर में होने वाली कई तरह की समस्याओं जैसे हेपेटाइटिस, क्रोनिक एल्कोहलिज्म के कारण हो सकता है। लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis in Hindi) होने पर लिवर की स्वस्थ टिशूज को जख्मी ऊतक धीरे-धीरे बदल देते हैं, जिससे लिवर कम प्रभावी बनता है। लिवर सिरोसिस एक खतरनाक बीमारी है, जिसका समय रहते निदान और इलाज शुरू ना किया जाए, तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

लिवर सिरोसिस के कारण (Causes of liver cirrhosis in hindi)

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिकतर लिवर सिरोसिस के मामले एल्कोहल के अधिक सेवन से होता है। कई बार अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स के कारण भी होता है। यह हेपेटाइटिस बी, सी के कारण भी हो सकती है, क्योंकि यह एक संक्रामक बीमारी है। लिवर सिरोसिस जब गंभीर रूप ले लेता है, तो इसका इलाज सिर्फ लिवर ट्रांसप्लांट के जरिए ही संभव है।

किन्हें होता है लिवर सिरोसिस होने का खतरा

लिवर से संबंधित कोई भी रोग या समस्या होने के कारण लिवर सिरोसिस होने की संभावना बढ़ जाती है। लिवर की समस्याओं का इलाज ना करवाने से यह और भी ज्यादा बद से बदतर हो जाएगा और एक समय में लिवर सिरोसिस का रूप ले लेगा।

  • लगातार एल्कोहल पीने वालों को होता है लिवर सिरोसिस का खतरा
  • वायरल हेपेटाइटिस
  • डायबिटीज का कंट्रोल में ना रहना
  • मोटापा
  • इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन से दवा या सुई लगवाना
  • लिवर डिजीज बीमारी
  • असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करना

लिवर सिरोसिस के शुरुआती लक्षण (Symptoms of Liver Cirrhosis in Hindi)

  • रक्तस्राव होना या शरीर पर चोट का निशान पड़ना
  • त्वचा और आंखों का पीला होना या फिर जॉन्डिस
  • पैरों, एड़ियों या फिर तलवों में सूजन होना
  • पेट में फ्लूड का जमा होना
  • वजन कम होना
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source