किडनी में इन्फेक्शन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, सुबह टॉयलेट में जाते ही दिखेगा ये 1 संकेत

Kidney Infection Symptoms: किडनी में इन्फेक्शन होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : March 8, 2025 1:00 PM IST

Symptoms Of Kidney Infection: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। अगर किडनी में थोड़ी भी गड़बड़ी आ जाए, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि किडनी से जुड़ी बीमारियां इन दिनों लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है किडनी में इन्फेक्शन। इसे मेडिकल भाषा में पायलोनेफ्राइटिस (Pyelonephritis) कहा जाता है। दरअसल, यह यूटीआई का ही एक प्रकार है, जो आपके मूत्राशय से किडनी तक पहुंच सकता है। यदि इसका समय पर इलाज नहीं किया गया, तो कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किडनी में इन्फेक्शन होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। यदि समय पर इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको किडनी में इन्फेक्शन के लक्षणों (Kidney Infection Ke Lakshan) के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

पीठ और पेट के निचले हिस्से में दर्द

किडनी इन्फेक्शन होने पर पीठ के निचले हिस्से या साइड (कमर) में तेज दर्द महसूस हो सकता है। कभी-कभी यह दर्द पेट के निचले हिस्से तक भी फैल सकता है। कुछ लोगों को यह दर्द अचानक उठता है, जबकि कुछ में लगातार बना रह सकता है। अगर आपको भी बार-बार इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पेशाब करते समय दर्द और जलन

पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस होना भी किडनी इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। साथ ही, व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है, लेकिन पेशाब बहुत कम मात्रा में निकलता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

पेशाब के रंग में बदलाव

किडनी इन्फेक्शन होने पर पेशाब के रंग में बदलाव नजर आ सकता है। इस स्थिति में पेशाब का रंग भूरा या धुंधला दिखाई दे सकता है। कई बार किडनी में गंभीर संक्रमण के कारण पेशाब में खून आ सकता है, जिससे पेशाब का रंग हल्का गुलाबी या लाल दिखाई दे सकता है। आपको इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बुखार और ठंड लगना

किडनी इन्फेक्शन होने पर तेज बुखार के साथ ठंड लग सकती है। इस स्थिति में शरीर का तापमान 101°F से अधिक हो सकता है। इसके अलावा, व्यक्ति को अत्यधिक थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

जी मिचलाना और उल्टी

अगर आपको बिना किसी स्पष्ट कारण के जी मिचलाने और उल्टी जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह किडनी में इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, जिससे उल्टी और जी मिचलाने जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source