
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Early Signs of Intestine Cancer: आंत का कैंसर, जिसे कोलन कैंसर या कोलोरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है, पाचन तंत्र की बड़ी आंत या मलाशय में होने वाला कैंसर है। इसमें आंत की अंदरूनी परत पर असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। शुरुआत में यह पॉलिप (छोटे गांठ जैसे उभार) के रूप में होता है, जो समय पर इलाज न होने पर कैंसर में बदल सकता है। यह कैंसर पाचन प्रक्रिया, पोषक तत्वों के अवशोषण और मल त्याग को प्रभावित करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि आंत का कैंसर (Colon Cancer) तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है, लेकिन शुरुआती चरण में इसके लक्षण अक्सर हल्के होते हैं, जिन्हें लोग सामान्य पाचन समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं इसके 5 शुरुआती लक्षणों के बारे में।
अगर कई दिनों तक कब्ज या दस्त की समस्या बनी रहे और घरेलू उपाय करने पर भी आराम न मिले, तो इसे हल्के में न लें। यह आंत में सूजन, संक्रमण या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। दस्त व कब्ज सामान्य समस्याओं के लक्षण भी हो सकते हैं, लेकिन समय रहते इनकी जांच कराना जरूरी है। आंत के कैंसर के शुरुआती संकेत कई बार सामान्य हो सकते हैं।
मल में परिवर्तन भी कैंसर का लक्षण होता है। मल त्यागते समय खून का आना या उसका रंग गहरा हो जाना आंत में सूजन, पॉलिप या कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसे पाइल्स समझकर अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के मल में खून आ रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में संपर्क कर लेना चाहिए।
अगर आपका वजन तेजी से कम हो रहा है, जबकि खानपान और दिनचर्या सामान्य है, तो यह आंत में कैंसर के कारण पोषक तत्वों के सही अवशोषण न होने का परिणाम हो सकता है। हालांकि, शरीर का वजन कम होने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं और इसलिए इसके पीछे के असली कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
बार-बार पेट में ऐंठन, पेट फूलना, गैस या भारीपन महसूस होना अक्सर लोग बदहजमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह आंत के भीतर ट्यूमर या कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। ऐसे लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत चिकित्सा सलाह लेना जरूरी है। खासतौर पर जिन लोगों को लंबे समय से पेट में दर्द और पेट में गैस के लक्षण हो रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
आंत में कैंसर होने पर शरीर पोषक तत्वों को सही से अवशोषित नहीं कर पाता और खून की कमी हो जाती है। इसके कारण लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है। यदि यह स्थिति लंबे समय तक रहे, तो यह गंभीर एनीमिया में बदल सकती है, जिसे अनदेखा करना खतरनाक है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
कैंसर के कुछ उपचार जैसे- कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के दौरान दर्द हो सकता है। इससे शरीर में दर्द और थकान हो सकती है।
अगर समय पर कैंसर का निदान हो जाए, तो इसका इलाज संभव है। कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की मदद से कैंसर का इलाज किया जा सकता है।
नहीं, कैंसर संक्रामक नहीं होता है। यानी यह एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। कैंसर किसी वायरस या बैक्टीरिया के कारण नहीं होता है। बल्कि, शरीर की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि के कारण कैंसर होता है।