Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फेफड़ों में सूजन होने पर दिखाई देते हैं ये 8 लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल

Symptoms Of Swelling In Lungs: फेफड़ों में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

फेफड़ों में सूजन होने पर दिखाई देते हैं ये 8 लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल

Written by priya mishra |Updated : May 14, 2024 3:04 PM IST

Symptoms Of Swelling In Lungs: फेफड़े हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। ये  हमारी सांस को फिल्टर करने से लेकर पूरे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई करने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में, स्वस्थ रहने के लिए फेफड़ों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गलत खानपान और खराब जीवनशैली का फेफड़ों पर काफी बुरा असर पड़ता है। यही कारण है कि इन दिनों लोगों में फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है फेफड़ों में सूजन (Swelling In Lungs)। फेफड़ों के टिश्यू में सूजन को ही निमोनाइटिस कहा जाता है। इस स्थिति में फेफड़ों के ऊतकों में सूजन हो जाती है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फेफड़ों में सूजन होने पर वायुमार्ग पतला हो जाता है। इसके कारण बलगम बहुत ज्यादा बनने लगता है और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। फेफड़ों में इन्फेक्शन, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी बीमारियां फेफड़ों में सूजन के कारण ही होती हैं। ऐसे में, फेफड़ों में सूजन का समय रहते उपचार करना बहुत जरूरी है, अन्यथा यह कभी-कभी जानलेवा तक साबित हो सकती है। फेफड़ों में सूजन होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। आपको इन लक्षणों को ध्यान में रखकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको फेफड़ों में सूजन के लक्षणों (Symptoms Of Swelling In Lungs) के बारे में बताने जा रहे हैं। 

फेफड़ों में सूजन के लक्षण – Symptoms Of Swelling In Lungs In Hindi

फेफड़ों में सूजन के लक्षण अक्सर अचानक दिखाई देते हैं। ऐसे में, इन लक्षणों को सामान्य समझ कर इग्नोर नहीं करना चाहिए वरना ये समय के साथ और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। आइए, जानते हैं फेफड़ों में सूजन होने के कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में -

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. सांस लेने में दिक्कत महसूस होना
  2. सीने में जकड़न और बेचैनी होना
  3. थूक वाली खांसी होना
  4. खांसी के साथ बलगम या खून निकलना
  5. सांस फूलना या दम घुटने जैसा महसूस होना
  6. बिना किसी कारण अत्यधिक थकान रहना
  7. सांस लेते समय खरखराहट या हांफना
  8. ठंड लगना और बुखार होना

फेफड़ों की सूजन से राहत पाने के उपाय

  • हेल्दी और संतुलित आहार का सेवन करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • गर्म पेय पदार्थ और हर्बल चाय का सेवन करें। इससे फेफड़ों को साफ करने में मदद मिलेगी।
  • नियमित रूप से रोजाना 20 से 30 मिनट व्यायाम और प्राणायाम करें। हालांकि, ज्यादा हैवी एक्सरसाइज करने से बचें।
  • ज्यादा प्रदूषण और धूल-मिट्टी वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • लहसुन, अदरक और प्याज का अधिक सेवन करें, जो फेफड़ों को डिटॉक्स करके सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • सिगरेट, शराब और अन्य धूम्रपान का सेवन न करें।
  • बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Also Read

More News