उल्टी जैसा मन होना समेत ये 5 लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, कर लें पहचान

Heart attack symptoms: हार्ट से जुड़े कई ऐसे लक्षण हो सकते है, जो बहुत ही सामान्य होते हैं और इस कारण से लोग उन्हें कई बार इग्नोर भी कर देते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताएंगे ताकि आप उन्हें इग्नोर न कर पाएं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 10, 2024 8:01 PM IST

Early signs and symptoms of heart attack: हार्ट अटैक के लक्षण हमेशा सीधे सीने में दर्द के रूप में नहीं दिखते। अक्सर सीने में दबाव, भारीपन, जलन या दर्द होना हार्ट अटैक का एक आम संकेत है। यह दर्द बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, या जबड़े तक भी फैल सकता है। कभी-कभी यह दर्द आता है और चला जाता है, लेकिन इसे गंभीरता से लेना चाहिए। सांस लेने में दिक्कत या तेजी से सांस फूलना हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। यह लक्षण बिना सीने के दर्द के भी हो सकते हैं और इस पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर अगर इसे पहले अनुभव न किया हो। बिना किसी कारण के ठंडा पसीना आना भी दिल के दौरे का संकेत हो सकता है। हार्ट अटैक के दौरान, शरीर में रक्त प्रवाह की समस्या होने पर शरीर ठंडे पसीने से प्रतिक्रिया दे सकता है। हालांकि कई बार हार्ट अटैक के लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग इसे पहचान नहीं पाते और अन्य समस्याओं से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जी मिचलाना या उल्टी जैसा मन होना हार्ट अटैक के लक्षणों में से एक हो सकता है, खासकर महिलाओं में।

हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण

1. छाती में दर्द या दबाव: यह सबसे आम लक्षण है, जिसमें छाती में भयंकर दबाव या दर्द महसूस होता है। यह दर्द कभी-कभी कंधे, गर्दन, या पीठ तक फैल सकता है।

2. सांस लेने में कठिनाई: सांस फूलना या फिर सांस लेने में दिक्कत होना हार्ट अटैक का एक सामान्य संकेत हो सकता है।

3. चक्कर आना या हल्की उलझन महसूस होना: यह भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है, जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

4. पसीना आना: अचानक पसीना आना, विशेषकर जब शरीर शांत हो तो ऐसे में ये लक्षण इग्नोर नहीं करना चाहिए।

5. थकावट: अनायास या बिना किसी कारण के अत्यधिक थकान महसूस होना भी हार्ट से जुड़ी बीमारी का लक्षण हो सकता है।

6. कंपन: अगर शरीर में बिना किसी कारण से अचानक से कंपन होने लगी है, तो यह हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है।

7. कंधे, हाथ, गर्दन या पीठ में दर्द: दर्द केवल छाती में नहीं, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों में भी महसूस हो सकता है।

जी मिचलाना और उल्टी जैसा मन होना

हार्ट अटैक के लक्षणों में मनुष्यों में जी मिचलाना, उल्टी जैसा महसूस होना या पेट में ऐंठन हो सकती है, जो पुरुषों के मुकाबले अधिक आम है। खासतौर पर पेट में दर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसा मन होना हार्ट अटैक के दौरान भी महसूस किया जा सकता है, क्योंकि पेट और हृदय के बीच नसों का समान संबंध होता है। साथ ही विशेषज्ञ बताते हैं कि हार्ट अटैक के दौरान पेट में परेशानी और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। यह लक्षण अक्सर महिलाओं में अधिक देखने को मिलते हैं, जो पेट से संबंधित समस्याओं जैसा लगते हैं, लेकिन वास्तव में दिल का दौरा हो सकता हैं।

डॉक्टर से करें संपर्क

- छाती में अचानक दर्द या दबाव, जो 5 मिनट से अधिक समय तक रहता है।

- अचानक जी मिचलाना, उल्टी जैसा मन होना, पसीना आना, चक्कर आना, या सांस लेने में दिक्कत होना।

- यदि आपको लगता है कि यह किसी दिल की समस्या से संबंधित हो सकता है, तो समय गंवाए बिना डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि जी मिचलाना या उल्टी जैसा मन होना हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है, लेकिन इसे अकेले हार्ट अटैक का संकेत मानने से पहले अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आपको संदेह हो या आप किसी ऐसे लक्षण का अनुभव कर रहे हैं, जो आपको सामान्य नहीं लग रहा तो तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करना बहुत जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source