
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 25, 2024 8:00 PM IST
Early symptoms of heart attack most people ignore: एक समय था जब हार्ट अटैक के मामले उम्रदराज लोगों में ही देखे जाते थे, लेकिन आज के समय में युवाओं को भी हार्ट अटैक आ रहे हैं। कुछ समय से इसके कई सौ मामले भी देखने को मिले हैं, जिसका मुख्य कारण है, हमारी लाइफस्टाइल। दिनभर भागदौड़ में लगे रहना, लंबे समय तब एक ही जगह बैठे रहना, शारीरिक गतिविधियां न करना यह सब हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालते हैं, जिसका कई मामलों में परिणाम होता है, हार्ट अटैक। हार्ट अटैक तब होता है, जब दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। यह आमतौर पर कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) के कारण होता है, जब धमनियों में प्लाक (cholesterol, fatty deposits) जमा हो जाता है, जिससे रक्त का प्रवाह बाधित होता है और इस स्थिति में तुरंत उपचार आवश्यक है, जिसमें दवाएं, एंजियोप्लास्टी या बाईपास सर्जरी शामिल हो सकती हैं और मरीज की जान बच सकती है। इसलिए आपको हार्ट अटैक आने से पहले दिखने वाले कुछ सामान्य लक्षणों को जानना चाहिए, जिन्हें पहचानकर आप अपनी जान के साथ ही दुसरों की भी जान बचा सकते हैं।
हार्ट अटैक का यह सबसे आम लक्षण है, जिसे आप आसानी से पहचान सकते हैं। इसे अक्सर छाती के बीच में दबाव, जकड़न या जलन की तरह महसूस किया जाता है। दर्द कुछ मिनटों तक रहता है और आराम करने पर या दवाइयां लेने पर घट सकता है, लेकिन अगर आपको यह लगातार महसूस होता है तो आप अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
हार्ट अटैक से पहले या इसके दौरान सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, खासकर किसी शारीरिक गतिविधि के दौरान या आराम करते समय। अक्सर ही लोग इसे सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यह सामान्य होने के साथ एक महत्वपूर्ण लक्षण है, जिसे आपको इग्नोर तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
हां, हार्ट अटैक के दौरान दर्द केवल छाती में ही नहीं होता, बल्कि यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी महसूस हो सकता है। यह दर्द सिर्फ छाती तक सीमित नहीं होता, अक्सर कंधे, बांह (खासतौर पर बाईं बांह), पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट तक फैल सकता है। अगर आप या कोई और इन लक्षणों का अनुभव कर रहा है, तो तुरंत चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए। समय पर उपचार से हार्ट अटैक के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
हार्ट अटैक के दौरान ठंडा पसीना (कोल्ड स्वेटिंग) आना एक सामान्य लक्षण है। जब व्यक्ति हार्ट अटैक के खतरे में होता है, तो शरीर तनाव में आ जाता है, जिससे पसीना आना शुरू हो सकता है। यह पसीना आमतौर पर ठंडा और चिपचिपा होता है। इसलिए आपके इसे समझना चाहिए।