
Also Read
Sugar Sign In Men
Diabetes Symptoms in Men : डायबिटीज से जूझ रहे लोगों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जिसमें हार्ट डिजीज होने की संभावना भी हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज की वजह से आंखें, किडनी, स्किन और शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा डायबिटीज की वजह से पुरुषों को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ईडी) और अन्य यूरिन संबंधी कई तरह की समस्याएं शामिल है। ऐसे में डायबिटीज की वजह से पुरुषों के शरीर में कई तरह के अलग लक्षण दिख सकते हैं। इस लेख में हम आपको पुरुषों के शरीर में शुगर बढ़ने पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं डायबिटीज की वजह से शरीर में दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
डायबिटीज की वजह से पुरुषों को यौन स्वास्थ्य से संबंधित लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसमें कुछ संकेत निम्न हैं-
डायबिटीज की वजह से पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शनकी परेशानी हो सकती है। हालांकि, यह लक्षण कई स्वास्थ्य समस्याओं के हो सकते हैं, जिसमें न सिर्फ ब्लड शुगर शामिल है बल्कि उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), किडनी डिजीज, तंत्रिका तंत्र की स्थितियां, मोटापा इत्यादि शामिल है। इस स्थिति को आपको लंबे समय तक इग्नोर करने से बचना चाहिए।
डायबिटीज की वजह से पुरुषों के शरीर में यूरिन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें ओवरएक्टिव ब्लैडर (बार-बार पेशाब आना), पेशाब लीक होना, पेशाब करते समय परेशानी होना, यूरिन इन्फेक्शन जैसे लक्षण शामिल है। इस स्थिति को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में तुरंत आपको डॉक्टर से सलाह लें।
डायबिटीज की स्थित में पुरुषों के शरीर में टेस्टोरोन हार्मोन का स्तरकम हो सकता है। इसकी वजह से शारीरिक संबंधी बनाने में परेशानी, डिप्रेशन होना, थकान जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे संकेत दिखने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है।
डायबिटीज से जूझ रहे पुरुषों को इजेकुलेशन जैसी परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से मूत्राशय में कुछ स्पर्म निकल जाता है। इस स्थिति में स्पर्म कम होना या फिर पेशाब के जरिए निकल सकता है। अगर आपको ऐसी परेशानी हो रही है, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें।
डायबिटीज से जूझ रहे पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसी परेशानी को लंबे समय तक इग्नोर न करें और तुरंत अपना इलाज शुरू कराएं, ताकि स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सके।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।