Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Brain tumor ke lakshan kya hote hain: इस समय ब्रेन ट्यूमर के मामलों में साफ तौर से बढ़ोतरी वृद्धि देखी जा रही है, जिससे यह एक चिंताजनक स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव, प्रदूषण और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अत्यधिक उपयोगिता को इसके संभावित कारणों में माना जा रहा है। कई बार इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे रोग बढ़ता जाता है। मगर विशेषज्ञ बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर लेकिन शुरुआती चरण में पहचाने जाने पर काबू पाने योग्य रोग है। यह तब होता है, जब मस्तिष्क की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, जिससे मस्तिष्क के कामकाज पर प्रभाव पड़ता है। ब्रेन ट्यूमर के लक्षण धीरे-धीरे विकसित हो सकते हैं और कई बार इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। नीचे इसके 5 शुरुआती संकेत हम आपको बता रहे हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है।
ब्रेन ट्यूमर का सबसे आम लक्षण सिरदर्द है। लेकिन यह सिरदर्द सामान्य नहीं होता। यह खासतौर पर सुबह के समय ज्यादा तेज होता है और समय के साथ बढ़ता जाता है। अगर आपको भी ऐसा दर्द हो रहा है और दवा लेने के बाद भी सिरदर्द में राहत नहीं मिलती है, तो यह एक संकेत हो सकता है, जिसे आपको इग्नोर करे बिना डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
अगर अचानक से दिखाई देना धुंधला हो जाए, दोहरी दृष्टि आने लगे या आंखों के अंधेरा नजर आने लगे, तो यह ब्रेन ट्यूमर के दबाव का असर हो सकता है। मस्तिष्क के जिस हिस्से पर ट्यूमर बनता है, वहां की नसों पर दबाव पड़ने से आंखों पर असर हो सकता है, जो कि एक महत्वपूर्ण संकेत है।
ट्यूमर मस्तिष्क के सोचने-समझने वाले हिस्सों को प्रभावित कर सकता है, जिससे आपको याददाश्त की समस्या हो सकती है। आप उलझन में रह सकते हैं और सामान्य निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकता है। यह मानसिक क्षमताओं में धीरे-धीरे कमी का कारण बन सकता है।
अगर कोई आप अचानक बोलने में अटकने लगे या सामने वाले की बात समझने में कठिनाई महसूस करे, तो यह मस्तिष्क में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। यह ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक या किसी न्यूरोलॉजिकल समस्या का प्रारंभिक लक्षण भी हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
ब्रेन ट्यूमर शरीर की गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकता है। यदि अचानक हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस हो, चलने-फिरने में संतुलन बिगड़ जाए या शरीर के एक तरफ सुन्नपन आ जाए, तो यह किसी गंभीर मस्तिष्क की समस्या का संकेत हो सकता है, इसलिए तुरंत चिकित्सकीय जांच आवश्यक है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।