Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह उठने पर सिरदर्द इस घातक बीमारी का संकेत! जानें किस बीमारी में होता है सिर में तेज दर्द

World Brain Tumor Day 2023 : ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित मरीजों को तेज सिरदर्द के साथ-साथ कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या हैं?

सुबह उठने पर सिरदर्द इस घातक बीमारी का संकेत! जानें किस बीमारी में होता है सिर में तेज दर्द

Written by Kishori Mishra |Published : June 8, 2023 12:04 PM IST

World Brain Tumor Day 2023 : ब्रेन ट्यूमर एक ऐसी स्थिति हैं, जिसकी वजह से मस्तिष्क में या उसके पास की कोशिकाएं असमान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। यह मस्तिष्क के टिश्यूम में हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर ब्रेन टिश्यू के पास भी हो सकता है, जिसमें पिट्यूटरी ग्रंथि, पीनियल ग्रंथि और मस्तिष्क की सतह को ढकने वाली झिल्लियां शामिल हैं। ब्रेन ट्यूमर जब ब्रेन को प्रभावित करता है, तो इसे  प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है। कुछ स्थितियों में कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लग जाता है, ये ट्यूमर सेकेंडरी ब्रेन ट्यूमर कहलाता है, जिन्हें मेटास्टैटिक ब्रेन ट्यूमर ( Metastatic brain tumors ) भी कहा जाता है। आइए जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के क्या (brain tumor ke lakshan ) लक्षण हैं?

ब्रेन ट्यूमर के क्या लक्षण हैं? - Early sign And symptoms of brain tumor 

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, ट्यूमर के आकार और स्थान पर निर्भर करते हैं। इसके अलावा इसके लक्षण इस बात पर भी निर्भर कर सकते हैं कि ब्रेन ट्यूमर कितनी तेजी से ब्रेन में बढ़ रहा है, जिसे ट्यूमर ग्रेड भी कहा जाता है। आइए जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के कुछ सामान्य लक्षणों ( brain tumor ke lakshan kya hai ) के बारे में-

  • सुबह के समय सिर में दर्द या दबाव जैसा बहुत ही ज्यादा महसूस होना। 
  • बार-बार और काफी तेज सिरदर्द होना। 
  • तनाव या स्ट्रेस बढ़ने पर काफी तेज सिरदर्द होना। 
  • मतली या उलटी।
  • आंखों की समस्याएं, जैसे धुंधली दृष्टि, दोहरा दिखना।
  • एक हाथ या एक पैर में सुन्नता महसूस होना। 
  • शरीर को बैलेंस करने में परेशानी। 
  • बोलने में परेशानी। 
  • बहुत थकान महसूस हो रही है।
  • रोजमर्रा के मामलों में उलझन।
  • याददाश्त की समस्या।
  • लोगों की बातों को जल्दी समझने में परेशानी
  • व्यक्तित्व या व्यवहार में परिवर्तन।
  • सुनने में समस्याएं।
  • चक्कर आना य
  • बहुत भूख लगना और वजन बढ़ना।

कैंसर रहित ब्रेन ट्यूमर,शरीर में धीरे-धीरे विकसित होते हैं। नॉनकैंसरस ब्रेन ट्यूमर को बिनाइन ब्रेन ट्यूमर भी कहा जाता है। वे सूक्ष्म लक्षण पैदा कर सकते हैं, जिन्हें आप पहले नोटिस ( brain tumor ke lakshan kya kya hai ) नहीं करते हैं।

Also Read

More News

कैंसरयुक्त ब्रेन ट्यूमर ऐसे लक्षणों का कारण बनता है, जिससे व्यक्ति के शरीर में काफी गंभीर लक्षण दिखने लग जाते है। कैंसर वाले ब्रेन ट्यूमर को ब्रेन कैंसर या घातक ब्रेन ट्यूमर भी कहा जाता है। शरीर में ब्रेन कैंसर के लक्षण अचानक से आते हैं और कुछ ही दिनों में आपकी हालत खराब हो जाती है। 

ब्रेन ट्यूमर और सिरदर्द के बीच संबंध - Relation between Brian Tumor and Headache 

ब्रेनट्यूमर में सिरदर्द सबसे आम लक्षणों में से एक है। ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित आते से अधिक लोगों में सिरदर्द की परेशानी देखी जाती है। अक्सर सिरदर्दी की परेशानी तब होती है, जब ट्यूमर का आकार बढ़ता है और कोशिकाओं पर दबाव उत्पन्न करता है। इसके अलावा ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में सूजन पैदा कर सकता है, जिसकी वजह से सिर में दबाव पड़ने के कारण काफी ज्यादा सिरदर्द होता है। 

जब आप सुबह उठते हैं तो ब्रेन ट्यूमर के कारण होने वाला सिरदर्द अक्सर काफी ज्यादा गंभीर होता है। हालांकि, ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित मरीजों को सिरदर्द कभी भी हो सकता है। कुछ लोगों सिरदर्द की परेशानी इतनी ज्यादा होती है कि उन्हेंं नींद से जागना पड़ जाता है। इसके अलावा ब्रेन ट्यूमर का सिरदर्द खांसने या खिंचाव करने पर और अधिक बढ़ जाता है। 

ब्रेन ट्यूमर वाले लोगों को अक्सर इस बात कि शिकायत होती है कि उन्हें स्ट्रेस के दौरान काफी तेज सिरदर्द होता है। वहीं,  कुछ लोग कहते हैं कि सिरदर्द माइग्रेन जैसा लगता है।

इसके अलावा सिर के पिछले हिस्से में ब्रेन ट्यूमर के कारण गर्दन में दर्द के साथ सिरदर्द हो सकता है। अगर ब्रेन ट्यूमर सिर के अगले हिस्से में होता है, तो सिरदर्द आंखों में दर्द या साइनस के दर्द जैसा महसूस हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ब्रेन ट्यूमर काफी घातक स्थिति है। इस स्थिति में मरीजों को अपने लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपको बिना वजह सिरदर्द की परेशानी होती है तो इस स्थिति में अपनी एक बार जांच अच्छे से जरूर कराएं, ताकि ब्रेन ट्यूमर की गंभीरता को कम किया जा सके।