
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 5, 2019 1:30 PM IST
जैतून का तेल कान दर्द में भी राहत देता है। © Shutterstock.
कान दर्द से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। कई बार कान की महीनों साफ-सफाई नहीं करने से भी दर्द होने लगता है। हालांकि, जब कान दर्द होता है, तो इसका दर्द सहन करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी बार-बार कान दर्द की शिकायत रहती है, तो आप कुछ आसान से घरेलू उपायों को भी आजमाकर देख सकते हैं। हालांकि, किसी किसी भी उपाय को ट्राई करने से पहले विशेषज्ञों की राय जरूर ले लें।
आंखें रहती हैं थकी-थकी, तो काम आएंगे ये व्यायाम
कान दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
- कान में जब भी हल्का सा दर्द महसूस हो तो अदरक का रस कानों में डालने से दर्द से राहत मिलती है।
- जैतून का तेल भी कान दर्द में राहत देता है।
- प्याज का रस निकाल लें। इसकी दो-तीन बूंदें कान में रुई की मदद से डालें। कान दर्द से राहत मिलती है।
- विटामिन सी को डाइट में अधिक से अधिक शामिल करें। कान दर्द में आराम मिलती है।
- अगर आपको कान दर्द है तो तुलसी की ताजी पत्तियों का रस निकालें। उसकी बूंदे कान में डालें। कान दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए लगाएं नाभि में तेल, और भी हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे
- नमक को अच्छी तरह गर्म करके उसे किसी कपड़े में बांधें। जहां कान में दर्द है, वहां उस कपड़े को रखने से कान दर्द से आराम मिलती है।
- सरसों के तेल को हल्का गर्म करके कान में डालें। लाभ होगा।
- समय-समय पर कान की सफाई किसी अच्छे डॉक्टर से करवाएं।
- कान भी एक नाजुक अंग है, इसलिए कान में दर्द होने पर उसे जोर-जोर से हिलाने से बचें। कान में कोई भी नुकीली चीज न डालने से बचें।
- कान में जमे मैल को बाहर निकालने के लिए ईयर बड्स बहुत अंदर न ले जाएं।