कान से पानी क्यों निकलता है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Ear Discharge: कान से पानी बहना एक आम समस्या लग सकती है। लेकिन, यह कई कारणों से हो सकता है। जानें, इसके लक्षण, कारण और इलाज-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 31, 2025 11:38 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vivek Jain

Ear Discharge in Hindi: क्या आपके कान से पानी निकलता है? अगर हां, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। कान से पानी बहने की समस्या सामान्य लग सकती है, लेकिन यह कई गंभीर कारणों की वजह से हो सकता है। कान से पानी निकलने की स्थिति को मेडिकल टर्म में ओटोरिया कहा जाता है। ओटोरिया का मतलब है कान से पानी बहना। इस स्थिति में कान से मवाद जैसा कुछ निकलता है। कुछ मामलों में मवाद के साथ खून या पीला पदार्थ भी निकलता है। अगर आपको कान से अक्सर ही पानी निकलता है, तो एक बार कान के डॉक्टर (ईएनटी) से जरूर मिलें। क्योंकि अगर लंबे समय तक इस स्थिति को नजरअंदाज किया जाए तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। आइए, फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के पीडियाट्रिक्स विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. विवेक जैन से जानते हैं कान से पानी निकलने के लक्षण, कारण और इलाज

कान से पानी निकलने के लक्षण

कान से पानी निकलने पर व्यक्ति को कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है।

  • कान से पीला या हरा पदार्थ निकलना
  • पानी से दुर्गंध आना
  • कान में दर्द होना
  • कान में खुजली होना
  • कान बंद होना
  • सुनाई कम देना

इसके अलावा, अगर कान से पानी निकलने के साथ ही बुखार और गंभीर दर्द हो तो इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें।

कान से पानी आने के कारण

कान से पानी कई कारणों से निकल सकता है। इनमें से कुछ कारण इस प्रकार हैं-

कान का संक्रमण

कान में संक्रमण की वजह से पीला पदार्थ निकल सकता है। इसलिए अगर आपके कान से पानी निकल रहा है तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें और टेस्ट करवाएं।

कान के पर्दे का फटना

कान का पर्दा फटने की वजह से भी पानी निकल सकता है। अगर आपके कान से पानी निकल रहा है, तो यह पर्दा फटने जैसी गंभीर स्थिति की वजह से भी हो सकता है।

कान में कुछ फंस जाना

कई बार कान में कुछ फंसने की वजह से भी पानी निकल सकता है। दरअसल, जब कोई वस्तु या गंदगी फंसती है, तो इससे दबाव बन सकता है। इससे तरल पदार्थ निकल सकता है।

कान से पानी निकलने का इलाज

कान से पानी निकलने का इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाना बहुत जरूरी है। इस स्थिति में डॉक्टर एंटीबायोटिक दवा दे सकते हैं। ये दवाइयां खाने के लिए या कान में डालने के लिए हो सकती हैं।

Highlights

  • कान से पीला या हरा पदार्थ निकलना है एक समस्या
  • कान का पर्दा फटने से भी निकलता है पानी
  • कान से पानी बहने पर एंटीबायोटिक दवाएं हैं असरदार

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

कान बहने का घरेलू इलाज क्या है?

अगर कान बह रहा है, तो आप नीम के तेल का उपयोग कर सकते हैं। आप कान पर गर्म सेक भी लगा सकते हैं।

कान से मवाद निकल रहा है तो क्या करें?

अगर कान से मवाद निकल रहा है तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह कान से जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

कान बहने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

कान बहने पर कैफीन, फास्ट फूड्स, ज्यादा नमक और चीनी के सेवन से परहेज करना चाहिए।

क्या कान में तेल डालना चाहिए?

आपको कान में तेल या कोई अन्य तरल पदार्थ को डॉक्टर की सलाह पर ही डालना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source