... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 3, 2019 4:43 PM IST
अभी तक यह फैलाया जा रहा था कि ई-सिगरेट अन्य धूम्रपान संबंधी चीजों जैसे बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू से कम हानिकारक है। जबकि टीनेजर्स और युवाओं में ई-सिगरेट की बढ़ती लत के बीच यह सामने आ रहा है कि यह भी बहुत खतरनाक है। © Shutterstock
अमेरिका के विस्कॉन्सिन के स्वास्थ्य विभाग में ई-सिगरेट (E- cigarette) एवं वेपिंग (Vaping) पर तनाव पसर गया है। पिछले एक सप्ताह में यहां ई-सिगरेट (E- cigarette) पीने वाले टीनेजर्स और युवाओं में एक अजीब तरह की फेफड़ों की बीमारी सामने आ रही है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले स्वास्थ्य अधिकारी इस पर गहन शोध कर रहे हैं। पर इतना तो तय है कि ई-सिगरेट (E- cigarette) की बढ़ती लत युवाओं खासतौर पर टीनेजर्स के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है।
विस्कॉन्सिन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि फेफड़े से जुड़ी गंभीर समस्याओं से पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले हफ्ते, स्वास्थ्य अधिकारियों ने फेफड़ों में समस्या संबंधी आठ मामलों की सूचना दी, जिसमें सभी किशोर शामिल थे। विस्कॉन्सिन डिपार्टमेंट ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज के अनुसार, 11 मामलों की पहचान की गई है (आठ के क्लस्टर सहित), और राज्य के शेष अस्पतालों और विभागों में भी इस बारे में सूचना इकट्ठी की जा रही है। चेतावनी के रूप में फिलहाल ई-सिगरेट पर आशंका व्यक्त की गई है।
अभी तक यह फैलाया जा रहा था कि ई-सिगरेट अन्य धूम्रपान संबंधी चीजों जैसे बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू से कम हानिकारक है। जबकि टीनेजर्स और युवाओं में ई-सिगरेट की बढ़ती लत के बीच यह सामने आ रहा है कि यह भी बहुत खतरनाक है। इस बात को WHO ने भी माना है कि ई-सिगरेट से होने वाला नुकसान, सामान्य सिगरेट जितना ही खतरनाक है।
सभी रोगियों को फेफड़ों की गंभीर क्षति का पता चला है। इनमें सांस की तकलीफ, थकान, सीने में दर्द और वजन कम होने जैसे लक्षणों के साथ। बीमारी की गंभीरता इतनी बढ़ गई है कि सांस लेने के लिए चिकित्सा सहायता प्रदान करनी पड़ रही है। जबकि रोगियों में आम तौर पर सुधार हुआ है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वे किसी दीर्घकालिक प्रभाव का अनुभव करेंगे या नहीं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने कहा है कि दुनियाभर के देश और वहां की सरकारें और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट जैसे उत्पादों के प्रचार पर आसानी से विश्वास न करें। WHO का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट से होने वाला नुकसान कम है, यह तंबाकू कंपनियों के प्रचार की एक रणनीति है। WHO ने 2019 वैश्विक तंबाकू महामारी रिपोर्ट में बताया कि तंबाकू उद्योग, तंबाकू नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे कदमों के खिलाफ काम कर रहा है।