गर्मियों में बढ़ जाती है डस्ट एलर्जी, एक्सपर्ट से जानिए लक्षण और बचाव के टिप्स

Dust allergy : डस्ट एलर्जी की परेशानी होने पर आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के टिप्स

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 28, 2023 1:02 PM IST

Dust Allergy : गर्मियों काफी ज्यादा धूल उड़ती हैं, जिसकी वजह से लोगों में डस्ट एलर्जी की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में गर्मियों के दिनों में डस्ट एलर्जी से जूझ रहे लोगों को अधिक सतर्क होने की जरूरत है। कुछ लोगों को डस्ट एलर्जी होने पर वह अपनी परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजग से यह परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। फॉर्टिस के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. सव्यसाची सक्सेना का कहना है कि अगर आपके आसपास धूल, मिट्टी या फिर गंदगी अधिक है, तो डस्ट एलर्जी होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। डस्ट एलर्जी होने पर आपको काफी छींक, जुकाम और खांसी जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं डस्ट एलर्जी के लक्षण, कारण और बचाव के कुछ तरीके-

क्यों होती है डस्ट एलर्जी?

डॉ का कहना है कि कमजोर इम्यूनिटी वालों को डस्ट एलर्जी की शिकायतें होने की संभावना काफी ज्यादा होती है। डस्ट एलर्जी होने पर धूल-मिट्टी और प्रदूषण के संपर्क में आने के बाद आपको काफी ज्यादा छींक, ज़ुकाम और सिरदर्द जैसी परेशानी होती है। 

दरअसल, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कणों में कई तरह के माइक्रोऑर्गैनिस्म होते हैं, जिससे हर व्यक्ति को परेशानी होती है। इस तरह के कण हमें नजर नहीं आते हैं, जो मुंह, नाक और स्किन पोर्स के माध्य से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिसकी वजह से एलर्जी बढ़ जाती है। 

डस्ट एलर्जी के लक्षण

  • डस्ट एलर्जी होने पर काफी तेज सिरदर्द होता है। 
  • धूल की वजह से काफी ज्यादा छींके आती हैं। 
  • धूल से एलर्जी की शिकायत होने पर मरीजों को काफी ज्यादा नाक भी बह सकता है। 
  • आंखों के आसपास दर्द की परेशानी
  • नाक के अंदर सूजन और जलन जैसा महसूस होना। 
  •  खांसी, सर्दी और ज़ुकाम हो सकता है।
  • कान बंद होना
  • आंखों से पानी आना और लाल नजर आना, इत्यादि।

डस्ट एलर्जी से बचाव के क्या हैं टिप्स?

मास्क पहनकर घर से बाहर निकले

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप डस्ट एलर्जी से बचना चाहते हैं, तो घर से जब भी बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहलें। अगर आपके पास मास्क नहीं है, तो धूल या मिट्टी वाले जगहों पर नाक पर रुमाल या फिर कोई कपड़ा बांध लें। 

खुले में रखी चीजें न खाएं

घर में या फिर बाहर में अगर कोई चीज खुली रखी है, तो इसका सेवन न करें। दरअसल, खुली चीजों पर धूल जमा होने की संभावना अधिक होती है, जो आपके शरीर में प्रवेश करके आपको नुकसान पहुंचा सकती है। 

साफ पानी पिएं

धूल-मिट्टी के कण पानी के जरिए भी आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में हमेशा साफ पानी पिएं। पीने के पानी को हमेशा ढककर रखें। 

पर्दे और कालीन को रखें साफ

कई बार पर्दे, कालीन और बेडशीट के माध्यम से भी धूल हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। ऐसे में इन सभी चीजों को सप्ताह में 1 बार जरूर साफ करें। ताकि इसमें मौजूद धूल के कणों को कम किया जा सके। 

धूल-मिट्टी से बचाव के लिए आप इन जरूरी टिप्स को अपना सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी वजह से काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source