इन 3 गंभीर कारणों से जबड़ों से आती है कट-कट की आवाज, तुरंत कराएं जांच

Causes Of Jaw Popping : क्या आपके जबड़ों से किटकिट की आवाज आती है? अगर हां, तो यह कुछ गंभीर स्थितियों की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 7, 2024 4:31 PM IST

क्या किसी से बात करते-करते आपके जबड़े से आवाज आने लगती है? या क्या खाते समय आपको ऐसा महसूस होता है? अगर हां, तो यह कई तरह की समस्याओं की ओर इशारा करता है। जी हां, खाते समय जबड़ों से काफी तेज आवाज आना एक सामान्य प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन गंभीर स्थितियों में भी यह परेशानी हो सकती है। ऐसे में इसे इग्नोर न करें। इस स्थिति को जॉ पॉपिंग यहा टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट (TMJ) क्लिकिंग के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके जबड़े से क्लिकिंंग जैसी आवाल आने जैसा महसूस होता है। इस स्थिति में बात करते समय जबड़ों में दर्द के साथ-साथ बैचनी का अनुभव होना और जबड़े हिलाने में दिक्कत होने जैसी परेशानी हो सकती है। इस परेशानी के पीछे कई वजह हो सकती हैं। इस लेख में हम उन वजहों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं जबड़ों से कट-कट की आवाज क्यों (Causes Of Jaw Popping) आती है?

किन कारणों से आती है जबड़ों से कट-कट की आवाज? - Causes Of Jaw Popping In Hindi

जबड़ों से किटकिटाने की आवाज आने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति का समय पर इलाज शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

अर्थराइटिस भी है कारण

जबड़ों के किटकिटाने के पीछे अर्थराइटिस मुख्य वजह हो सकती है। मुख्य रूप से अगर आपको ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड अर्थराइटिस की शिकायत है, तो यह परेशानी होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में अगर आपको जबड़ों में किटकिटाने जैसी आवाज महसूस हो, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

एलाइनमेंट खराब होना

अगर आपको मैलोक्लुजन यानि जबड़े का एलाइनमेंट खराब होना जैसी परेशानी पहले से है, तो आपको इस तरह की परेशानी हो सकती है। दरअसल, एलाइनमेंट की वजह से टेम्पोरोमैंडिबुलर के जोड़ पर तनाव काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से जॉ पॉपिंग या क्लिकिंग जैसी परेशानी हो सकती है।

ब्रुक्सिज्म हो सकती है वजह

जबड़ों से किटकिटाने की आवाज आने के पीछे ब्रक्सिज्म या दांत पीसना जैसी स्थिति हो सकती है। यह परेशानी अक्सर गहरी नींद में जाने के बाद होती है। इस स्थिति में दांतों और जबड़े की मांसपेशियों में घिंसाव होने लगता है।

जबड़ों से किटकिट की आवाज आना इस स्थिति की वजह से हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि कई बार सामान्य कारणों से भी आपको इस तरह की परेशानी हो सकती है, ऐसे में इसे लेकर अधिक न घबराएं और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read : टेम्पोरोमैंडिबुलर डिसऑर्डर (टीएमडी) कैसे जबड़े के जोड़ों को करता है प्रभावित?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source