
Also Read
Causes of Small Breasts : हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसका फिगर परफेक्ट शेप में हो। ब्रेस्ट का आकार सही न होने की वजह से कई बार महिलाएं परेशान रहती हैं। क्योंकि यह उनकी पर्सनालिटी पर असर डालता है। मुख्य रूप से अगर आपके ब्रेस्ट का आकार काफी छोटा है, तो फिगर काफी खराब दिखता है। ऐसे में कई महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, ब्रेस्ट के आकार के कम होने के पीछे कई वजह हो सकती है, जिसमें शारीरिक और हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ अनुवांशिक कारणों की वजह से भी ब्रेस्ट का आकार छोटा हो सकता है। इस लेख में हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से ब्रेस्ट का आकार काफी छोटा हो जाता है। आइए जानते हैं ब्रेस्ट का आकार छोटा होने के पीछे की क्या वजह है?
अगर आपको पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस हार्मोन की परेशानी है, तो हो सकता है कि इस स्थिति में आपके ब्रेस्ट का आकार छोटा होने लगे। PCOS की स्थिति में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट बनने लग जाते हैं, जिससे हार्मोन असंतुलन की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन हार्मोन का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से ब्रेस्ट का विकास धीमा होने लगता है।
अगर आपके ब्रेस्ट का आकार काफी छोटा है, तो इसके पीछे की वजह टर्नर सिंड्रोम हो सकती है। यह एक अनुवांशिक विकार है, इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को शारीरिक और यौन विकास से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसमें ब्रेस्ट का आकार छोटा होना भी शामिल है।
ब्रेस्ट का आकार छोटे होने के पीछे हाइपोगोनाडिज्म जैसी स्थिति हो सकती है। इस स्थिति से जूझ रही महिलाओं के ब्रेस्ट के विकास पर असर पड़ता है। बता दें कि हाइपोगोनाडिज्म दो तरह का होता है, जिसमें प्राइमरी हाइपोगोनाडिज्म है, इस स्थिति में ओवरी में हार्मोन का उत्पादन नहीं हो पाता। वहीं, दूसरा सेकंड्री हाइपोगोनाडिज्म (Secondary hypogonadism) है, इस स्थिति में मस्तिष्क से संबंधित हार्मोनल समस्याएं हो सकती हैं। इन दोनों ही स्थिति में ब्रेस्ट का विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है।
Also Read : इन 4 गंभीर कारणों से ब्रेस्ट साइज में आ सकता है बदलाव