
Also Read
Pollution level in Delhi NCR: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों का AQI लेवल दिवाली से पहले ही खतरनाक जोन में पहुंच गया है। दिल्ली से सटे कुछ इलाकों में तो एक्यूआई का स्तर 800 के पार पहुंच गया है। हवा में इस कदर बढ़ते प्रदूषण के कारण 3 नबंवर से दिल्ली सरकार ने राजधानी में Graded Response Action Plan (GRAP) Stage-3 को लागू करने का फैसला लिया है। जिसके चलते दिल्ली में सभी तरह के जेनरेटर सेट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।
Delhi-NCR में एक बार फिर वायु में प्रदूषण का लेवल सामान्य से कई गुना अधिक हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस प्रदूषण भरी हवा में सांस लेने से आपके फेफड़ों और दिल की सेहत खराब हो सकती है। अमेरिकन हार्ट जनरल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक लगातार हवा में बढ़ते पीएम-2.5 के स्तर के चलते पिछले तीन दशकों में दुनिया भर में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा 31% तक बढ़ गया है। वहीं, वैज्ञानिकों ने बताया कि यदि हवा में PM-2.5 का लेवल 10 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर से अधिक हो जाए तो हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों की हवा की गुणवत्ता का हाल देखते हुए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में यदि प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा, तो सरकार मास्क जैसे जरूरी प्रावधानों को अनिवार्य रूप से लागू कर सकती है।लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण से बचने के लिए जो कुछ जरूरी उपाय अभी तक उपलब्ध हैं उसमें फेस मास्क सबसे कारगर उपाय है। यदि आप इस जहरीली हवा से अपने आप की थोड़ी बहुत सुरक्षा करना चाहते हैं तो आपको आज से ही मास्क लगाना शुरु कर देना चाहिए।
जहरीली गैस और धूल मिट्टी के कणों से मिलकर एयर पॉल्यूशन बनता है। कार्बन मोनोऑक्साइड,ओजोन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और वाष्पीकृत कार्बनिक यौगिक जैसी गैसें वायु प्रदूषण का कारण बनती हैं। ये गैसें हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक होती है लेकिन असली हानिकारक PM 2.5 कण हैं जो सांस के साथ हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इन कणों की रोकथाम के लिए N-95 मास्क लगाना जरूरी है।
Disclaimer- हालांकि मास्क लगाना अनिवार्य होगा या नहीं अभी इस बात को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए इस बात की काफी संभावना है कि सरकार कुछ दिन के लिए फेस मास्क को अनिवार्य रूप से लागू कर सकती है।