hamburger icon
A
Read in English

इस 1 विटामिन की कमी से उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं बाल, इस तरह करें पूर्ति

Which Vitamin Deficiency Causes white hair  : कम उम्र में बालों का सफेद होना न सिर्फ जेनेटिक हो सकता है, बल्कि कई अन्य कारणों से भी कम उम्र में बाल सफेद हो सकते हैं। इन कारणों में शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं किन विटामिन की कमी से सफेद होने लगते हैं बाल?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 15, 2024 3:07 PM IST

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना काफी कॉमन है, लेकिन अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको थोड़ा अधिक सतर्क होने की जरूरत है। हालांकि, कई बार जेनेटिक कारकों, काफी अधिक स्ट्रेस लेना, डेयर डाई का इस्तेमाल करने जैसी स्थितियों की वजह से भी कम उम्र में सफेद बाल होने लगते हैं। लेकिन कुछ विटामिन्स भी हैं, जिसकी वजह से आपके बाल कम उम्र में सफेद हो सकते हैं। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होने लगते हैं?

विटामिन बी12 के कारण बाल हो सकते हैं सफेद

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण आपके बाल सफेद हो सकते हैं। दअरसल, इस विटामिन की कमी के कारण ब्लड सेल्स का निर्माण अच्छे से नहीं हो पाता है। इससे बालों को भरपूर रूप से पोषण प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में आपके बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।

इस विटामिन की पूर्ति के लिए आप अपने आहार में दूध, डेयरी उत्पाद, रेड मीट,  मछली, मुर्गी, अंडे, बादाम, सेब, केला, ब्लूबेरी, नारंगी जैसे फल और टमाटर, टोफू, स्प्राउट्स, और मशरूम जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति हो सकती है।

इसके अलावा 2018 की एक समीक्षा में विटामिन डी3, विटामिन बी12, कॉपर, जिंक और कैल्शियम पर विभिन्न पोषक तत्वों की कमी के कारण आपके बाल सफेद हो सकते हैं। इसमें कमी से पिगमेंटेशन प्रभावित हो सकता है।

कुछ अन्य विटामिन्स

विटामिन डी की कमी : शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी आपके बाल सफेद हो सकते हैं। विटामिन डी आपके बालों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।

इसकी पूर्ति के लिए आप सूरज की रोशनी, मछली, अंडे की जर्दी और मशरूम इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन ई की कमी : शरीर में विटामिन ई की कमी के कारण भी आपके बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है। इससे बालों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो सकता है, जिससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही बालों को काला करने में मदद मिलती है।

इसकी पूर्ति के लिए आप सूरजमुखी के बीज, अखरोट जैसी चीजों का सेवन करें। इसके अलावा आप एक्सपर्ट की सलाह पर कुछ सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। इससे काफी हद तक शरीर में विटामिन ई की पूर्ति की जा सकती है।

Also Read : सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

विटामिन ए की कमी : शरीर में विटामिन ए की कमी के कारण आपके बाल सफेद हो सकते हैं। इसकी वजह से आपके स्कैल्प में ड्राईनेस बढ़ सकती है, जिसके कारण बाल समय से पहले सफेद होने की संभावना होती है।

शरीर में इसकी पूर्ति के लिए आप अपने आहार में गाजर,  पालक, शकरकंद और अन्य पीले और नारंगी फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी हद तक विटामिन ए की पूर्ति की जा सकती है।