
... Read More
The ministry will publish a detailed district-wise list of healthcare facilities designated for COVID-19 treatment on its website within 15 days.
चीन के हुबेई प्रांत में कोरोनावायरस (coronavirus) संक्रमण के 2,447 नए मामलों की पुष्टि हुई है, साथ ही 69 और मौतें हुई हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयोग के हवाले से बताया कि प्रांत की राजधानी वुहान में गुरुवार को संक्रमण के 1,501 नए मामले सामने आए और 64 नई मौतें हुई हैं, वहीं शियाओगान और हुआंगगांग शहरों में क्रमश: 255 और 90 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों ने गुरुवार को प्रांत में 184 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। हुबेई में गुरुवार तक कोरोनोवायरस संक्रमण के 22,112 मामलों की पुष्टि हुई, जिसमें 618 की मौत हुई है और 4,002 मामले गंभीर या बेहद गंभीर हैं। प्रांत में 817 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
Corona Virus : जानें, केरोना वायरस से जुड़े कुछ जरूरी फैक्ट्स और मिथक के बारे में सबकुछ
चीन में (coronavirus in china) केरोनावायरस (coronavirus) से मृत्यु का आंकड़ा और संक्रमित लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। हर दिन आंकड़े नए आ रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस वुहान में एक सीफूड मार्केट में बेचे गए चमगादड़ और सांप जैसे वन्यजीवियों से उभरा है, जो एक इंसान के दूसरे इंसान के संपर्क के माध्यम से फैलता चला गया।
यह कई तरह से चमगादड़ से फैलने वाले कोरोना वायरस से संबंधित है। इससे यह बात सामने आती है कि चमगादड़ इस बीमारी के प्राथमिक वाहक हैं। SARS-CoV बाजारों में गीली जगहों पर जानवरों से मनुष्यों में संचारित होता है और MERS-CoV मनुष्यों से ऊंटों में संचारित होता है। दोनों ही स्थितियों में इनका प्रमुख वाहक चमगादड़ ही है।
Coronavirus Infection: कोरोना वायरस संक्रमण की ये थी वजह आप भी रखें सावधानी
1 सर्दी-जुकाम के साथ खांसी
2 तेज बुखार के साथ सिर दर्द
3 सांस लेने में तकलीफ और संक्रमण
4 अचानक कमजोरी लगना और थकान
5 बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होना
- नहीं उपलब्ध है कोई वैक्सीन।
– हाथों को लगातार गुनगुने पानी और साबुन से साफ करते रहें।
– बार-बार मुंह, नाक और आंखों को ना छुएं।
– कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें। भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनकर जाएं।
– भरपूर आराम करें। तरल पदार्थ अधिक लें।
– बुखार और गले में खराश होने पर ओवर-द-काउंटर दवाओं का सेवन करें। खुद से एस्पिरिन (Aspirin) ना लें।
इनपुट: (आईएएनएस हिंदी)