मॉनसून में इस 1 गलती से तेजी से बढ़ता है शरीर में यूरिक एसिड, जानें कहीं आप तो नहीं कर रहे ये मिस्टेक

शरीर में यूरिक एसिड जमा होने से किडनियों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। इससे लोगों की किडनियां खराब हो सकती हैं और किडनी की गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 7, 2025 7:36 PM IST

Uric Acid Increasing causes: यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई एक परेशानी है जो इन दिनों बहुत कॉमन हो चली है। यह एक प्रकार का वेस्ट प्रॉडक्ट या गंदगी है जो शरीर में ही बनती है। जब यूरिक एसिड का लेवल शरीर में बन जाता है तब इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं (Problems due to high buric acid level) होने लगती हैं। वहीं, मौसम बदलने के साथ की जाने वाली कुछ गलतियों के कारण भी शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन गलतियों के कारण मॉनसून के सीजन में यूरिक एसिड बढ़ सकता ( Uric acid level causing haits) है और यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण (Uric acid badhane ke lakshan kya hain) क्या हैं?

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के बाद कौन-से लक्षण दिखायी देते हैं?- Symptoms of high uric acid level in monsoon.

यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है? -Why do uric acid level increases in monsoon season.

खाने-पीने की कई चीजों में प्यूरीन (Purine) पाया जाता है। इसी प्यूरीन के ब्रेकडाउन से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है। बरसात में आमतौर पर खायी जाने वाली कुछ सब्जियों में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। जब आप इन सब्जियों का सेवन करते हैं तो शरीर में प्युरीन और यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

किन सब्जियो को खाने से बढ़ता है यूरिक एसिड ?- Which vegetables one should avoid in monsoon to control uric acid level.

  • पालक की सब्जी में प्यूरीन पाया जाता है जो यूरिक एसिड लेवल बढ़ा सकता है।
  • मटर और बींस में भी प्यूरीन अधिक होता है। इसीलिए, आप इन चीजों का सेवन कम मात्रा में ही करेँ।
  • बैंगन की सब्जी में प्यूरीन बहुत अधिक मात्रा में होता है। बैंगन खाने से शरीर में दर्द, सूजन और यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है।
  • मॉनसून में अरबी खाने से भी नुकसान (Arbi khane ke nuksan)होता है। इस सब्जी से शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।