
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Medically Verified By: Dr. Vighnesh Y
drying clothes indoors
बारिश के मौसम में कपड़ों का देर तक गीला रहना एक आम समस्या है। धूप कम निकलने के कारण कई लोग मजबूरी में गीले कपड़े घर के अंदर ही सुखाने लगते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार बंद कमरे में लगातार कपड़े सुखाने से घर के अंदर नमी बढ़ सकती है, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। यशोदा हॉस्पिटल्स की सीनियर कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन डॉ. विघ्नेश वाई बताते हैं कि बारिश के मौसम में घर के अंदर कपड़े सुखाने से हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। अगर कमरे में वेंटिलेशन कम हो, तो यह वातावरण फंगस और धूल के कणों के पनपने के लिए अनुकूल बन सकता है।
घर के अंदर ज्यादा नमी होने पर हवा में मौजूद फफूंद के कण (Mold Spores) और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व बढ़ सकते हैं। इससे कुछ लोगों में छींक आना, नाक बंद होना, गले में खराश, आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से अस्थमा, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस या कमजोर इम्यूनिटी की समस्या है, उनमें नमी वाला वातावरण सांस संबंधी लक्षणों को बढ़ा सकता है। अमेरिकन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, घर के अंदर अत्यधिक नमी और फफूंद का संपर्क एलर्जी और सांस संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
गीले कपड़ों से निकलने वाली नमी कमरे के वातावरण को नम बना देती है। लंबे समय तक ऐसा रहने पर दीवारों, फर्नीचर और कपड़ों के आसपास फंगस विकसित हो सकता है। इसके अलावा डस्ट माइट्स, जो एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं, नमी वाले वातावरण में तेजी से बढ़ते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, घर के अंदर नमी और फफूंद की समस्या सांस संबंधी स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
लगातार नमी वाले वातावरण में रहने से कुछ लोगों को त्वचा में खुजली, जलन या रैश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जा सकती है।
बारिश में कपड़ते सुखाते समय हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान दे सकते हैं, जैसे-
Disclaimer : बारिश में घर के अंदर कपड़े सुखाना कभी-कभी जरूरी हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से घर की हवा में नमी बढ़ सकती है। घर को सूखा, हवादार और साफ रखना सांस और त्वचा की सेहत के लिए बेहतर होता है।