Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों की आंखों में ये परेशानी उड़ा सकती है आंखों की नमी! इन लक्षणों से पहचानें ये बीमारी

अगर ड्राई आई की परेशानी को हल न किया जाए तो आपको देखने से लेकर और भी तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बच्चों की आंखों में ये परेशानी उड़ा सकती है आंखों की नमी! इन लक्षणों से पहचानें ये बीमारी
बच्चों की आंखों में ये परेशानी उड़ा सकती है आंखों की नमी! इन लक्षणों से पहचानें ये बीमारी

Written by Jitendra Gupta |Published : September 7, 2022 6:15 PM IST

ये भले ही सुनने में थोड़ा अजीब सा लगता हो लेकिन बच्चों में ड्राई आई की समस्या खतरनाक साबित हो सकती है और ये एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की ओर इशारा करती है। अगर कोई बच्चा बार-बार ड्राई आई की परेशानी का शिकार होता है तो उसपर ध्यान देना और किसी भी तरह की गंभीर बीमारी को मेडिकल की सहायता से दूर करना जरूरी हो जाता है। अगर ड्राई आई की परेशानी को हल न किया जाए तो आपको देखने से लेकर और भी तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बच्चों में ड्राई आई की परेशानी को हल करने के लिए क्या करें और किस वजह से ये परेशानी होती है।

बच्चों में ड्राई आई के कारण

बच्चों में ड्राई आई होने के कई कारण हो सकते हैं। ये घर या फिर बाहर मौजूद एलर्जिक तत्वों की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा आई ग्लैंड में खराबी, ऑटो इम्यून रोग, एंडोक्राइन समस्याएं, इंफ्लेमेटरी डिसऑर्डर और न्यूरोलॉजिक्ल स्थितियां भी शामिल हैं, जो ड्राई आई का कारण बन सकती हैं।

नीली रोशनी से आंखों को नुकसान

कई अध्ययन में भी ये सामने आया है कि कैसे स्क्रीन टाइम बच्चों की आंखों के साथ-साथ आम लोगों की भी आंखों को नुकसान पहुंचा रहा है। बता दें कि स्मार्टफोन, टैब और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल, खासकर कोविड के दौरान बहुत आम हो गया है। यही वजह है कि इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी आपकी आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।

Also Read

More News

बच्चों में ड्राई आई के लक्षण

ड्राई आई आमतौर पर परेशानी की वजह है और ये बच्चों में दर्द का कारण बन सकती है। इसके लक्षणों में शामिल हैंः

1-जो बच्चे ड्राई आई का शिकार होते हैं उन्हें बार-बार आंखों को मसलना पड़ता है।

2-आंखों में सूखापन होने के साथ-साथ गर्माहट भी महसूस होती है।

3-आंखों से पानी आने लगता है।

4-बच्चों को आंखों में गंदगी या फिर धूल महसूस होती है।

5-बच्चों को अपनी आंखों में जलन या फिर चुभन जैसा महसूस होता है।

6-बच्चों को देखने में परेशानी होती है या फिर धुंधला-धुंधला जैसा महसूस होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों में ड्राई आई का इलाज

ड्राई आई की समस्या के उपचार में सबसे पहला कदम हाइड्रेटिंग आई ड्रॉप का इस्तेमाल है, जो आंखों में नमी बढ़ाने का काम करता है। ड्राई आई की वजह को पहचानकर आपका डॉक्टर सही इलाज का तरीका बता सकता है। हालांकि कुछ घरेलू उपचार की मदद से भी राहत पाई जा सकती है।

About the Author

... Read More