सूखी खांसी के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

कोरोनावायरस में सूखी खांसी होने को एक मुख्य लक्षण बताया गया है। यदि आपको भी सूखी खांसी या ड्राई कफ की समस्या बनी हुई है, तो इसके लक्षणों और कारणों को पहचान कर इलाज करवाना शुरू कर दें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 21, 2020 9:37 PM IST

Dry Cough in Hindi: कोरोनावायरस में सूखी खांसी (Dry cough in coronavirus) होने को एक मुख्य लक्षण बताया गया है। खांसी तब होती है जब शरीर में कोई बाहरी कण या वायरस प्रवेश करता है। सूखी खांसी या कफ वाली खांसी किसी को भी कभी भी हो सकती है। कफ वाली खांसी में शरीर से बलगम बाहर निकलती है, लेकिन सूखी यानी ड्राई कफ में ऐसा नहीं होता। इसमें बलगम (Mucus) नहीं आता है। सूखी खांसी वायरल इंफेक्शन (Viral infection) से होती है। जिन लोगों को साइनस, अस्थमा, एलर्जी, फेफड़ों से संबंधित कोई रोग होता है या फिर वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन, फ्लू आदि के कारण भी सूखी खांसी (Dry Cough in Hindi) होती है। जानिए, सूखी खांसी के लक्षण और इलाज क्या हैं...

सूखी खांसी की जटिलताएं (Complications of dry cough)

सूखी खांसी (Dry Cough in Hindi) बहुत ज्यादा होने पर आपको सीने में जलन, दर्द, गले में दर्द, थकान, कर्कश आवाज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मार्केट में कई दवाइयां और कफ सिरप मौजूद हैं, जिनसे सूखी खांसी से राहत पाई जा सकती है। हालांकि, एक से दो सप्ताह तक किसी भी तरह की खांसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दो सप्ताह से ऊपर होने पर डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। इसे आप घरेलू उपायों (Home remedies for dry cough) से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

सूखी खांसी के लक्षण (Symptoms of dry cough)

खांसी आने पर बलगम ना आना

खांसते वक्त हांफने लगना  (Dry Cough in Hindi)

सोते समय भी बार-बार खांसी आना

गले से घरघराहट की आवाज आना

कुछ लोगों में बुखार होना

संक्रमण के कारण खांसी है तो ठंड लग सकती है

गले में खराश (sukhi khansi ke lakshan)

खांसने के कारण उल्टी होना

साइनस पर दबाव महसूस होना

सूखी खांसी का निदान (Diagnosis of dry cough)

डॉक्टर लक्षणों को देखते हुए आपको चेस्ट एक्स-रे, एलर्जी टेस्ट, गले के टिशू का टेस्ट कराने की सलाद दे (Dry Cough symptoms, causes in Hindi) सकता है। रिपोर्ट आने पर ही इलाज की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। दवाएं, कफ सिरप और कुछ खाने-पीने से संबंधित एहतियात बरतने की सलाह भी डॉक्टर दे सकता है।

Dry Cough: गर्मियों की परेशान करने वाली सूखी खांसी के लिए आजमाएं ये 5 नैचुरल रेमेडिज़

बदलते मौसम में सूखी खांसी से हैं परेशान, इन रामबाण नुस्खे से तुरंत पाएं आराम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source