hamburger icon
A
Read in English

Dry Cough: गर्मियों की परेशान करने वाली सूखी खांसी के लिए आजमाएं ये 5 नैचुरल रेमेडिज़

क्यों होती है सूखी खांसी? सूखी खांसी में कफ नहीं बनता। बार-बार खांसने से गले में दर्द औऱ परेशानी होने लगती है। जैसा कि सर्दी मौसमी एलर्जी का एक प्रकार है। इसीलिए, जब मौसम बदलने लगता है तो, सूखी खांसी की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, स्मोकिंग, ठंड लगने, लंग्स से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम्स या हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स की वजह से भी सूखी खांसी की समस्या हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 2, 2020 10:56 AM IST

Dry Cough Home Remedies: खांसी की समस्या यूं तो बहुत कॉमन मानी जाती है। लेकिन, इन दिनों खांसी (Coughing) आने का मतलब है कि लोगों की चिंता बढ़ जाना(Coronavirus Pandemic)। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी  के सबसे पहले दिखायी देने वाले लक्षणों (Symptoms Of Covid-19 ) में से एक खांसी भी है। इसीलिए, जब किसी व्यक्ति को खांसी आने लगती है तो वह इस बात से परेशान हो जाता है कि, उसे कोविड-19 इंफेक्शन तो नहीं हो गया। इसी तरह खांसी की समस्या गर्मियों में भी होती है। खासकर, सूखी खांसी से लोग इस मौसम में बहुत ज़्यादा परेशान हो जाते हैं।

आमतौर पर लोग किसी भी प्रकार की खांसी में बहुत अधिक चाय-कॉपी पीने लगते हैं या दुकान से खरीदकर कफ सिरप पीने लगते हैं। लेकिन, इन दोनों ही तरीकों का बहुत अधिक फायदा नहीं होता। थोड़ी देर के लिए आराम ज़रूर मिल जाता है। लेकिन, फिर आपकी खांसी लौट आती है। इसके अलावा कई प्रकार की दवाइयों और कफ सिरप से नींद भी बहुत आती है। ऐसे में दफ्तर या कॉलेज जाने वाले लोग दिन में इनके सेवन से बचते भी हैं।  ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से सूखी खांसी की समस्या से राहत पा सकते हैं। (Dry Cough Home Remedies)

क्यों होती है सूखी खांसी?

सूखी खांसी में कफ नहीं बनता। बार-बार खांसने से गले में दर्द औऱ परेशानी होने लगती है। जैसा कि सर्दी मौसमी एलर्जी का एक प्रकार है। इसीलिए, जब मौसम बदलने लगता है तो, सूखी खांसी की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, स्मोकिंग, ठंड लगने, लंग्स से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम्स या हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स की वजह से भी सूखी खांसी की समस्या हो सकती है। (Dry Cough Cause)

सूखी खांसी के लिए घरेलू उपाय  (Dry Cough Home Remedies)

  • ड्राई कफ के लिए शहद का सेवन बहुत कारगर होता है। जब, आपको सूखी खांसी की समस्या हो तो, बराबर मात्रा में शहद, अनार का रस और अदरक का रस मिलाकर पीएं। रोज़ाना 3-4 बार इसका सेवन करें।
  • गुनगुने पानी से गरारे करें। इससे, बैक्टेरिया साफ हो जाते हैं और गले में सूजन कम होती है। गरारे करने से पहले इस पानी में थोड़ा-सा नमक भी मिला लें।
  • लिंफ नोड्स में भी अगर स्वेलिंग दिखायी पड़े तो गरम कपड़े या गर्म पानी में भिगोए हुए कपड़े से सेंकें। इससे, दर्द में आराम मिलेगा और सूजन कम होगी।
  • हींग और अदरक का सेवन करने से भी खांसी से आराम मिलता है। इसके लिए एक चुटकी हींग को भून लें। फिर इसे आधा चम्मच अदरक के पेस्ट के साथ मिक्स करें। इसे आप धीरे-धीरे चाटें। अपनी पसंद के अनुसार शहद या पानी के साथ भी इसे ले सकते हैं आप। हींग में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व सूखी खांसी के साथ होने वाले सिरदर्द से भी राहत दिलाएंगे। साथ ही अदरक, पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी आदि को भी कम करेगा।
  • हल्दी और दूध, यह एक ऐसा नुस्खा है जो, हर प्रकार की वायरल और एलर्जिक हेल्थ प्रॉब्लम्स में काम आता है। सूखी खांसी होने पर एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिक्स करके पी जाएं। आप चाहें तो, गुड़, काली मिर्च और हल्दी को दूध के साथ उबालकर काढ़ा भी बना सकते हैं। ये सभी चीज़ें हर प्रकार की खांसी से आराम दिलाती हैं।