सोते समय मुंह से लार निकलने को हल्के में न लें, जानें क्यों निकलती है लार

कुछ लोगों में लार बहने की समस्या मानसिक टेंशन, ड्रग्स या एल्कोहल लेने और नींद की कमी के कारण भी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 7, 2018 1:39 PM IST

अक्सर आपने देखा होगा, कि जब हम गहरी नींद से सोकर उठते हैं तो सुबह आपको चेहरे पर सफेद रंग का सूखा दाग दिखाई देता है। जो रात के समय आपके मुंह से निकली हुई लार का रहता है। हालांकि, सोते हुए लोगों के मुंह से लार बहना बहुत आम बात है पर कई बार ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। जानते हैं कि आपकी नींद और लार बहने के बीच क्या संबंध है।

मुंह से लार निकलना क्या कोई समस्या है?

वैसे तो ये आमतौर पर बच्चों में देखने को मिलता है। चिकित्सा के क्षेत्र में लार बहने की प्रक्रिया को सिआलोरेहिआ (sialorrhea) कहा जाता है, जो ज्यादातर उन बच्चों में पाया जाता है जिनके दांत निकल रहे होते हैं या जिनमें मांसपेशीय या तंत्रिका संबंधी समस्या जैसे कि सेरेब्रल पाल्सी होती हैं। मुंह से लार का निकलना शरीर में अलग से पाई जाने वाली एक ग्लैंड्स के कारण होता है जो सोते समय अधिक लार का निर्माण करती है। दिन के समय में मुह की लार को हम निगल लेते हैं। जब हम नींद में होते हैं तब हमारी नसें काफी शिथिल हो जाती हैं जिससे लार सीधे मुंह के बाहर आने लगती है।

अक्सर आपने देखा होगा कि मुंह से लार आमतौर पर तभी बहती है जब आप एक करवट लेकर सोते हैं। सीधे सोने पर लार बहुत कम मात्रा में ही बह पाती है क्योंकि जब आप पीठ के बल सोते हैं तो लार आपके गले के रास्ते से सीधे शरीर के अंदर चली जाती है।

सेहत से संबंधित समस्याओं की तरफ इशारा

एलर्जी

यदि आपको नाक से संबंधित किसी प्रकार की एलर्जी है तो इसकी वजह भी होती है मुंह से लार का बहना।

गैस का बनना

शोध के अनुसार, पेट में गैस बनने से या फिर एसीड रिफ्लक्स एपिसोड्स के कारण गैस्ट्रिक एसिड होता है, जिससे आपके शरीर में एसोफागोसलाइवरी (esophagosalivary) उत्तेजित होता है जो शरीर में अधिक लार बनाने में मदद करता है।

साइनस 

जिन लोगों को ऊपरी श्वास नलिका में संक्रमित बीमारी होती है जिससे सांस लेने में या किसी चीज को निगलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसी समस्या वालों में लार जमा हो जाने से मुंह से बहने लगती है। साथ ही, जब फ्लू के कारण नाक बंद होती है तो आप खासतौर पर रात को अपने मुंह से सांस लेते हैं और ऐसे में आपके मुंह से लार बहने लगती है।

टॉन्सिलाइटिस

हमारे गले में टॉन्सिल ग्लैंड्स पाई जाती हैं, जिनमें सूजन आ जाने से टॉन्सिलाइटिस हो सकता है। सूजन की वजह से गले का रास्ता संकरा हो जाता है जिससे लार गले से उतर नहीं पाती और मुंह से बहने लग जाती है।

सोते हुए डरना

कुछ लोगों को रात के समय अकेले सोने में डर लगने की समस्या होती है। इस समस्या का सबसे बड़ा लक्षण लार बहना भी होता है। कुछ लोगों में लार बहने की समस्या मानसिक टेंशन, ड्रग्स या एल्कोहल लेने के कारण और नींद की कमी के कारण भी हो सकती है। कई बार नींद से जुड़ी अन्य समस्यायें जैसे नींद में बात करना या नींद में चलना, आदि भी मुंह से लार बहने की सबसे बड़ी गंभीर समस्या है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source