Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Drinks to Lower Blood Pressure : उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने वाले हेल्दी ड्रिंक्स

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान, तो पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स। हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप की समस्या (Drinks to Lower Blood Pressure) हो जाएगी दूर...

Drinks to Lower Blood Pressure : उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने वाले हेल्दी ड्रिंक्स
Drinks to Lower Blood Pressure : उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने वाले हेल्दी ड्रिंक्स।© Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : June 22, 2020 9:02 AM IST

Drinks to Lower Blood Pressure : उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure), जिसे हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहते हैं, किसी के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसे कंट्रोल में रखना बहुत ही आवश्यक होता है, क्योंकि यह कई अन्य बीमारियों को जन्म देता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट डिजीज जैसे हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट होने की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही यह ब्रेन स्ट्रोक, किडनी फेलियर का भी कारण बन सकता है।

अक्सर हाई ब्लड प्रेशर होने पर लोग अधिक नमक, फैट, कैलोरी युक्त चीजों का सेवन कम कर देते हैं। उच्च रक्तचाप की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते आप डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लें। दवाएं लेने के साथ ही आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी पीना शुरू कर दें। जानें, कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में जो उच्च रक्तचाप की समस्या को कंट्रोल में (Drinks to Lower Blood Pressure) कर सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण (Symptoms of High Blood Pressure)

तनाव

Also Read

More News

चक्कर आना

थकान महसूस होना

नाक से खून आना

नींद न आना

हृदय की धड़कनों का बढ़ना

हाई ब्लड प्रेशर दूर करने वाले ड्रिंक्स (Drinks to Lower Blood Pressure) 

गुड़हल की चाय

गुड़हल की चाय पीएं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है, जो ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाता है। गुड़हल की चाय प्रतिदिन या सप्ताह में दो से तीन बार पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। हाइपरटेंशन की समस्या से भी आप बचे रहते हैं।

 चुकंदर का जूस

चुकंदर बहुत ही हेल्दी होता है। इसका जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ब्लड वेसल्स में आई रुकावटों को दूर करता है। रक्त दबाव को कंट्रोल करता है। आप चुकंदर का जूस पिएंगे तो एनीमिया की समस्या भी नहीं होगी।

उच्च रक्तचाप को कम करते हैं ये 6 सुपरफूड्स

क्रेनबेरी जूस

क्रेनबेरी जूस एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करता है साथ ही रक्त संचरण को सही करने के लिए भी फायदेमंद होता है। आप रोजाना क्रेनबेरी जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

नॉन फैट मिल्क

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और नियंत्रित रखने के लिए नॉन-फैट मिल्क का सेवन लाभकारी होता है। नॉन फैट मिल्क पीने से धमनियां रिलैक्स रहती है और ब्लड सर्कुलेशन सामान्य तरीके से होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए यूं करें पिस्ता का सेवन

About the Author

... Read More