hamburger icon
A
Read in English

'न सिगरेट न तंबाकू' ये 4 गलतियां मिनटों में बढ़ा देती हैं आपका ब्लड प्रेशर! भूलकर भी न पिएं ये चीजें

अगर आपका डॉक्टर बोलता है कि आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको कुछ चीजें करने की जरूरत होती है, जो आपका बीपी कम कर सके। अनजाने में आपका ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करती हैं ये 4 चीजें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 16, 2022 2:53 PM IST

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हममें से ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर की शिकायत महसूस करने लगते हैं फिर चाहे वो हाई ब्लड प्रेशर हो या फिर लो ब्लड प्रेशर। हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें हमारी धमनियों की वॉल्स पर खून का दबाव बहुत ज्यादा पड़ने लगता है और ये स्थिति आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक का शिकार बना सकती है। अगर आपका डॉक्टर बोलता है कि आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको कुछ चीजें करने की जरूरत होती है, जो आपका बीपी कम कर सके। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजे हैं, जो अनजाने में आपका ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करती हैं।

अनजाने में आपका ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करती हैं ये 4 चीजें

1-शुगर ड्रिंक्स को पीना

सोडा और जूस जैसे शुगर ड्रिंक्स यानी मीठे पेय पदार्थ का सेवन, जिनमें बहुत ज्यादा मात्रा में एडड शुगरहोती है, वो सभी आपके ब्लड प्रेशर लेवल को नकरात्मक रूप से प्रभावित करती है और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। दरअसल शुगर ड्रिंक्स का सेवन आपकी धमनियों पर पड़ने वाले ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है, जो आपकी परेशानी को बढ़ाने का काम करता है। अगर आप पहले से ही इस बीमारी का शिकार हैं तो भूलकर भी इन ड्रिंक्स का सेवन न करें।

2-एनर्जी ड्रिंक्स पीना

एक और ड्रिंक, जो आपके पीने से जुड़ी है वो भी आपके स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर लेवल को नकरात्मक रूप से प्रभावित करती है। ये आदत है बहुत ज्यादा एनर्जी ड्रिंक पीने की, जिन्हें आप रोजाना या फिर सुबह-शाम पीना पसंद करते हैं। कई अध्ययनों में ये बात सामने आ चुकी है कि एनर्जी ड्रिंक हाइपरटेंशन का कारण बन सकती है।

3-दूध न पीना

ये बात सुनने में आपको थोड़ी अटपटी से लग सकती है कि दूध न पीना आपका ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ा देता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहे तो आपको नियमित रूप से दूध पीने की जरूरत है। कई शोध में ये सामने आ चुका है कि अगर आप दूध पीते हैं तो आपको हाई ब्लड प्रेशर का खतरा उतना ही कम हो जाता है। इसलिए अगर आप दूध नहीं पी रहे हैं तो आप दूध का ये फायदा नहीं ले पाएंगे। दिन में दो बार तक दूध पीने का लक्ष्य रखें।

4-बहुत ज्यादा कॉफी पीना

अगर आप बहुत ज्यादा कॉफी पीते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर दोनों पर ही नकरात्मक प्रभाव डालता है। कैफीन युक्त ड्रिंक्स, चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स और सोडा आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि आखिर ऐसा क्यों होता है लेकिन कैफीन आपको ब्लड प्रेशर को काफी हद तक बढ़ाने का काम करता है।