
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 17, 2020 9:39 PM IST
पीएं पर्याप्त मात्रा में पानी, स्ट्रॉन्ग बनेगा इम्यून सिस्टम।
Drinking Water to Boost Immunity: जब आप सर्दी-ज़ुकाम जैसी परेशानियों से गुजर रहे हों तो, कोरोना वायरस से प्रभावित होने का संभावना बढ़ जाती है। जैसा कि सर्दी, फ्लू और ज़ुकाम जैसी प्रॉब्लम्स कमज़ोर इम्यूनिटी का लक्षण हैं। इसीलिए, कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहिए। लेकिन, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए केवल कुछ आसान तरीके अपनाने पड़ते हैं। जैसे, अधिक मात्रा में पानी पीना।(drinking water to boost immunity in hindi)
पानी हेल्दी रहने और बीमारियों से बचने का सबसे अच्छा और सरल तरीका है। पानी पीने से फ्लू और सर्दी-ज़ुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचने में सहायता करता है। अगर, बीमार व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी पीए तो, उसे ठीक होने में मदद होती है। सर्दी-ज़ुकाम जैसी मौसमी बीमारियों के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसीलिए, ऐसे में अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
इसी तरह, पानी की कमी के कारण इंफेक्शन से लड़ने में तकलीफें आती हैं। तो वहीं, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी और ब्लड शुगर लेवल में असंतुलन आ सकती है।
इसीलिए, रोज़ाना की तुलना में 2 गिलास पानी अधिक पीएं। इससे, शरीर को इंफेक्शन का सामना करने के लिए शक्ति मिलती है। क्योंकि, पानी की सही मात्रा से इम्यून-फाइटिंग लिम्फेटिक सेल्स के निर्माण में बढ़ोतरी होती है।
शरीर को अधिक मात्रा में तरल पदार्थ प्राप्त करने के लिए, सादे पानी का सेवन करने के अलावा मौसमी फल और सब्ज़ियों का सेवन करें। इसके अलावा सूप और स्टू जैसी चीजें भी अपनी डायट में शामिल करें।