... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 25, 2021 9:03 PM IST
Image credits by: कोविड लगवाने से पहले पिएं पानी तो नहीं होंगे वैक्सीन के साइड-इफेक्ट, जानिए कितना सच है ये दावा
देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है और 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जा रही है। हालांकि वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर कई तरह की भ्रांतियां भी फैलाई जा रही हैं और कई तरह की फेक न्यूज भी सामने आ रही हैं। वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्तियों को उसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया जा रहा है और वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को बुखार, इंजेक्शन की जगह पर दर्द, थकान और सिरदर्द जैसे साइड-इफेक्ट हो रहे हैं। हालांकि ठीक होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। ऐसा कहा जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने से पहले अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तो साइड इफेक्ट्स को कम किया जा सकता है। आप भी सोच रहे हैं कि क्या ये सच है? तो आइए जानते हैं कितनी सच्चाई है इस दावे में।
1-बुखार
2- मांसपेशियों में दर्द
3-कमजोरी
4- ठंड लगना
ये साइड-इफेक्ट दिखाई देना मतलब वैक्सीन काम कर रही है और हर दूसरे व्यक्ति पर इसके लक्षण अलग हो सकते हैं।
गर्मी का मौसम है और हाइड्रेट रहना बहुत ही जरूरी है, खासकर वैक्सीन लगवाने से पहले। जी हां, शरीर में पानी की कमी कई परेशानियों का कारण बन सकती है। बहुत से लोगों का मानना है कि वैक्सीन से पहले पानी पीने से हमारा इम्यून सिस्टम रेस्पोंस बदल जाता है। हालांकि वैक्सीन के साइड-इफेक्ट में से एक है रिएक्टोजेनिक इफेक्ट्स, जिसे किसी भी तरीके से नहीं रोका जा सकता है।
लेकिन हाइड्रेट रहकर शरीर को एनर्जैटिक बनाए रखा जा सकता है। पानी पीने से आपका शरीर रिचार्ज रहता है और साइड-इफेक्ट्स का खतरा कम होता है। हालांकि अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिला है कि पानी से वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स को कम किया जा सकता है।
वैक्सीन लगवाने के बाद बेहोशी, चक्कर आना और सिरदर्द जैसे साइड-इफेक्टदेखने को मिल रहे हैं, जिन्हें कम करने के लिए ही पानी पीने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि ज्यादा पानी या फिर पानी पीने से वैक्सीन के साइड-इफेक्ट के कम होने की संभावना नहीं है। इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक सामने नहीं आया है।
वैज्ञानिकों की मानें तो पानी की कमी यानी कि डिहाइड्रेशन के कारण इम्यून सिस्टम सही तरीके से रिस्पॉन्स नहीं करता है, जिसकी वजह से शरीर वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडी को बनाने में समय लगाता है। हालांकि, अभी ये तथ्य पूरी तरह से सत्यापित नहीं है। कुछ अध्ययनों में ये कहा गया है कि पानी की कमी से लोगों को 'अधिक दर्द' और तनाव का खतरा हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.