रात में सोने से पहले पानी पीने से हो सकती है ये घातक बीमारी, पूरे समय हो सकते हैं परेशान

Side Effects of Drinking Water before Sleeping : रात में सोने से पहले पानी पीने से सेहत को नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 30, 2024 6:14 PM IST

Side Effects of Drinking Water before Sleeping : पानी पीना स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में सोने से पहले पानी पीना सेहत के लिए सही नहीं होता है। जी हां, जिस तरह सुबह उठने के बाद पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद है। उसी के उलट रात में सोने से तुरंत पहले पानी पीना शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं सोने से तुरंत पहले पानी पीने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं?

सोने से पहले पानी पीने से क्या होता है?

सोने से ठीक पहले पानी पीना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है। अधिकतर डॉक्टर सोने से पहले पानी पीने की सलाह नहीं देते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसकी वजह से आपको नोक्टूरिया का खतरा होता है। नोक्टूरिया एक विकार है, जो रात में पेशाब करने की इच्छा को बढ़ावा देता है।

नोक्टूरिया के लक्षण क्या हैं?

अगर आप रात के समय दो बार या फिर उससे अधिक बार पेशाब कर रहे हैं, तो यह नोक्टूरिया का संकेत होता है। रात में 6 से 8 घंटे टॉयलेट को कंट्रोल रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आपके शरीर में ऐसे संकेत नहीं दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की मदद लें।

रात में कितनी बार पेशाब करना चाहिए?

एक सामान्य व्यक्ति को पूरे दिन में 2 से 8 बार पेशा लगती है। रात में वह 0 से 1 बार जाता है। यदि रात के समय इससे अधिक बार पेशाब हो रहा है, तो यह नोक्टुरिया का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।