
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 24, 2023 5:09 PM IST
Side effects Drinking RO water: पानी में घुली अशुद्धियों को साफ करने और स्वच्छ पानी पीने के लिए वॉटर प्यूरीफायर्स (water purifiers) या आरओ का इस्तेमाल अब बड़े पैमाने पर होता है। लेकिन, एक नयी स्टडी के अनुसार, आरओ का पानी पीने से विटामिन बी12 जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी (side effects of RO water) हो सकती है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क भी बढ़ सकता है। जी हां, एक नयी स्टडी के अनुसार, जो लोग नियमित आरओ (Reverse Osmosis) या वॉटर प्युरिफायर का पानी पीते हैं उनके शरीर में विटामिन बी12 की कमी (vitamin B12 deficiency) होने का खतरा अधिक होता है। (Drinking RO water can cause Vitamin b12 deficiency in Hindi)
विटामिन बी12 हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व (Importance of Vitamin B12 for health and body) है। यह विटामिन ब्रेन के विकास और नर्व सेल्स (nerve cells) की कार्यक्षमता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बड़ौदा मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ.संगीता पटेल (Dr. Sangita V Patel, additional professor at Department of Community Medicine of Baroda Medical College) की अगुवाई में इस स्टडी का आयोजन किया गया। एसएसजी हॉस्पिटल की इस स्टडी में कहा गया कि आरओ सिस्टम में छानने से पानी में मौजूद कोबाल्ट अलग हो जाता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो कोबाल्ट विटामिन बी12 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और यह विटामिन बी12 के प्रभाव को कम कर सकता है।
स्टडी के दौरान लगभग 120 ऐसे लोगों को शामिल किया गया जिन्हें विटामिन बी12 की कमी (signs of Vitamin B12) थी और वहीं, 120 लोगों को सामान्य मात्रा में विटामिन बी12 की खुराक दी गयी। इस स्टडी में यह पाया गया कि,

शोधकर्ताओं के अनुसार, आरओ से निकले पानी से कोबाल्ट (RO removes cobalt from water) अलग हो जाता है जो शरीर द्वारा विटामिन बी12 के अवशोषण (absorptions of vitamin b12) के लिए जरूरी तत्व है। वहीं,यह पानी में मौजूद अन्य बैक्टेरिया को भी खत्म कर देता है जो विटामिन बी12 के प्रभाव को बढ़ाते हैं। ऐसे में, आप आरओ का पानी जितना पीएंगे उतना ही खतरा विटामिन बी12 की कमी होने का भी होता है। विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में ये लक्षण दिखायी देते हैं-