Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Kam Pani Pine ke Nuksan: गर्मियों में आपको बार-बार प्यास लगती है, तो आप पानी पी लेते हैं। लेकिन सर्दियों में आपको प्यास नहीं लगती तो आप पानी ही पीना बंद कर देते हैं। लेकिन इसका अंजाम आप जानते हैं? आपको भी शायद पता नहीं है कि पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है और अगर आप पानी कम पीते हैं तो इसका असर आपकी किडनी पर तो पड़ता ही है, साथ ही साथ शरीर के कई अंदरूनी अंग भी इससे प्रभावित हो जाते हैं। असल में सर्दियों में ठंड के कारण प्यास कम लगती है और आप अनजाने में पानी पीना भूल जाते हैं, क्योंकि शरीर भी पानी नहीं मांगता है। हालांकि यही छोटी-सी लापरवाही शरीर के कई अहम अंगों पर धीमे-धीमे गंभीर असर डालती है। जिससे भविष्य में कई सौ बीमारियां बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए जानें कम पानी का सेवन करने से क्या हो सकता है।
दैनिक जीवन में पानी की मात्रा में कमी होनो से किडनी पर मुख्य रूप से असर होता है। वह सही ढंग से काम नहीं कर पाती और शरीर से टॉक्सिन निकालने में बाधा उत्पन्न होने लगती है। पानी की कम मात्रा के कारण यूरिन गाढ़ा होने लगता है और स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी ऐसे ही हेल्दी रहे और अपना काम करती रहे तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना बहुत जरूरी है।
कई अध्ययनों ने इस बात को साबित किया है कि दिमाग को सुचारू रूप से काम करने के लिए पर्याप्त हाइड्रेशन चाहिए होता है। ऐसे में कम पानी पीने से सिरदर्द, चक्कर, चिड़चिड़ापन और ध्यान में कमी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। और सर्दियों में मानसिक थकान बढ़ने की एक बड़ी वजह यही है। इसलिए शरीर की पानी की जरूरत को आपको किसी भी मौसम में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसलिए दिमाग को सामान्य रूप से काम करते रहने के लिए नियमित रूप से पानी पीना बहुत जरूरी है।
सर्दियों में त्वचा सूखता ही है और जब पानी कम पिया जाता है तो यह डैमेज और ज्यादा बढ़ जाता है। त्वचा की प्राकृतिक नमी खोने लगती है, जिससे त्वचा पर खिंचाव, रैशेज, फटने और समय से पहले एजिंग के संकेत दिखने लगते हैं, जिस वजह से आप अपना आत्मविश्वास भी खोने लगते हैं। इसलिए समझें कि पानी ही वह तत्व है, जो भीतर से त्वचा को चमक और मजबूती देगा।
कम पानी से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। आंतों में खाना आगे बढ़ने की गति कम हो जाती है, जिससे पेट में कब्ज, गैस और भारीपन की शिकायत होने लगती है। सर्दियों में यह समस्या सबसे आम होती है, क्योंकि शरीर को गर्म रखने में पानी की जरूरत और बढ़ जाती है और पानी का कमी इसे बाधित करती है।
जब आप पानी कम पीते हैं तो खून गाढ़ा होने लगता है, जिससे दिल को खून पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यह स्थिति उच्च रक्तचाप और थकान का कारण बनती है और आपके जीवन को खतरे में डाल देती है। इसलिए याद रखें सर्दी के मौसम में दिल के लिए हाइड्रेशन बेहद जरूरी है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।